Silver Rate Down : 2 लाख पर आई चांदी, कुछ ही घंटों में 25 हजार रुपये की गिरावट 

Silver Price Today : चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट आई है। पिछले कई दिनों से चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। आज 23 मार्च को कुछ ही घंटों में चांदी 25 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है। MCX पर एक बार फिर से चांदी में क्रैश की स्थिति बन गई है। इससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि आने वाले दिनों में चांदी का रेट कहां तक जाएगी। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Chandi ka bhav)। चांदी में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। आज सोमवार 23 मार्च को एक बार फिर चांदी में बड़ी गिरावट आई है। एमसीएक्स बाजार में क्रैश जैसी स्थिति बन गई है। सुबह बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतें (Chandi ka rate) कुछ ही घंटे में सातवें आसमान से धड़ाम से नीचे आ गिरी। चांदी ₹25,000 किलो से ज्यादा सस्ती होकर 2,01,000 किलोग्राम पर आ गई है, जबकि सोना ₹13000 से ज्यादा गिरा है। इसे निवेश को तगड़ा झटका लगा है। वहीं खरीदारों में खुशी का माहौल है।


MCX पर चांदी का ताजा भाव - 


एमसीएक्स पर चांदी (MCX Silver rate Today) 25,772 रुपए सस्ती होकर 2,01,000 रुपए किलो पर कारोबार कर रही है। सिल्वर में गिरावट का दौर लगातार जारी है। जनवरी 2026 में चांदी का ऑल टाइम हाई 4,20,000 था, जबकि करीब 2 महीने में सिल्वर 2,20,000 रुपए तक सस्ती हो चुकी है। 

MCX पर कितने गिरे सोने के भाव 


MCX पर शुक्रवार को जहां सोने का रेट (Gold rate on MCX)  144,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। उसके बाद शनिवार और रविवार दो दिन बाजार बंद रहा और आज मार्केट खुलते ही कुछ ही घंटो में सोने के भाव में 13 हजार रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद सोने का रेट 1,31,488 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। सोने की कीमतों (sone Ke Rate) में उतार-चढा़व को लेकर इन्वेस्टर्स के मन में चिंता बनी हुई है। एक्सपर्ट भी आगामी समय में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव को लेकर अनुमान जता रहे हैं। वहीं, आम लोगों को सोने के घटते दामों से राहत मिली हुई है।

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹140170 ₹128500 ₹105170
मुंबई ₹140020 ₹128350 ₹105020
कोलकाता ₹140020 ₹128350 ₹105020
चेन्नई ₹141280 ₹129500 ₹108000
पटना ₹140070 ₹128400 ₹105070
लखनऊ ₹140170 ₹128500 ₹105170
मेरठ ₹140170 ₹128500 ₹105170
कानपुर ₹140170 ₹128500 ₹105170
अयोध्या ₹140170 ₹128500 ₹105170
गाजियाबाद ₹140170 ₹128500 ₹105170
नोएडा ₹140170 ₹128500 ₹105170
गुरुग्राम ₹140170 ₹128500 ₹105170
चंडीगढ़ ₹140170 ₹128500 ₹105170
जयपुर ₹140170 ₹128500 ₹105170
लुधियाना ₹140170 ₹128500 ₹105170
गुवाहाटी ₹140020 ₹128350 ₹105020
इंदौर ₹140070 ₹128400 ₹105070
अहमदाबाद ₹140070 ₹128400 ₹105070
सूरत ₹140070 ₹128400 ₹105070
वडोदरा ₹140070 ₹128400 ₹105070
नागपुर ₹140020 ₹128350 ₹105020
पुणे ₹140020 ₹128350 ₹105020
नासिक ₹140050 ₹128380 ₹105050
बैंगलोर ₹140020 ₹128350 ₹105020
भुवनेश्वर ₹140020 ₹128350 ₹105020
कटक ₹140020 ₹128350 ₹105020
केरल ₹140020 ₹128350 ₹105020
रायपुर ₹140020 ₹128350 ₹105020
हैदराबाद ₹140020 ₹128350 ₹105020