Silver Rate Hike : आज फिर बनाया चांदी ने नया रिकॉर्ड, इतनी हुई 1 औंस की कीमत

Silver Rate Hike :चांदी की कीमतों में एक बार फिर से बड़ा उछाल आया है। चांदी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला निवेशकों को बड़ा मुनाफा दे रहा है। वहीं, जिन इंडस्ट्री को चांदी की जरूरत है, उनपर बोझ बढ़ रहा है। 

 

HR Breaking News (Gold Silver Price) चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तगड़ी तेजी आई है। गणतंत्र दिवस पर इंटरनेशनल मार्केट में चांदी ने नए कीर्तिमान रच दिए हैं। तेजी सोने में भी जबरदस्त देखने को मिली है। इंटरनेशनल मार्केट में ऐसी तेजी निवेशकों को उत्साहित कर रही है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी के ताजा दाम- 

 


क्यों आई है सोने और चांदी में तेजी


सोने और चांदी (Gold Silver Price) में तेजी का स्पष्ट कारण मांग ज्यादा और आपुर्ति कम होना है। चांदी को निवेशक इन दिनों अच्छा मौका मान रहे हैं। हालांकि चांदी की जो तेजी है इसपर ब्रेक लगने के बाद निवेशकों को भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। परंतु, अभी आई तेजी के चलते सोने और चांदी को लोग सेफ हेवन मान रहे हैं। 

 

ट्रंप के फैसले बदल रहे मार्केट


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार टैरिफ (Gold Silver Rate) की नीतियों को लेकर बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी वजह से सोने व चांदी की कीमतें प्रभावित हो रही हैं। अमेरिका को यूरोपियन देशों को भी टैरिफ की धमकी दी जा रही है। वहीं, कनाडा पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा अमेरिकी सरकार की नीतियां, फेड चीजों पर बढ़ता दबाव भी कीमतों को प्रभावित कर रहा है।


क्या हो गई कीमत


इंटरनेशनल मार्के में सोने और चांदी (Gold and Silver) आज फिर रिकॉर्ड बना दिया है। कॉमेक्स पर सोने की कीमत 5030 डॉलर प्रति औन्स क्रॉस कर चुकी है और चांदी का भाव 109 डॉलर प्रति औन्स को पार कर चुका है। हाल में भी चांदी 107 डॉलर पर चल रही है। भारतीय बाजार के लिहाज से भी यह कीमतें काफी ज्यादा हैं। एक ही दिन में भाव करीब 10 प्रतिशत बढ़ना अप्रत्याशित बढ़ौतरी को दिखाते हैं। सोने व चांदी की तेजी भविष्य में  भी बनी रह सकती है।  

देश में सोने और चांदी की कीमत


भारत में भी सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी बढ़ौतरी हो रही है। गणतंत्र दिवस होने के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज आफ इंडिया (MCX) पर कारोबार नहीं होगा। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 1,55,963 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 3,34,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर क्लोज हुई थी। सर्राफा बाजार में कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 


सोने चांदी की कीमतों में कितना हुआ बदलाव


सोने और चांदी की कीमतों में अच्छा खासा बदलाव देखने को मिला है। देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,250 रुपये प्रति किलो हो गई है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,890 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट का भाव 1,20,180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं एक किलो चांदी का भाव 3,34,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है।


किस शहर में क्या चल रही है कीमत
शहर     24 कैरेट     22 कैरेट

  • दिल्ली    1,60,400    1,47,040 
  • मुंबई     1,60,250    1,46,890  
  • हैदराबाद  1,60,250    1,46,890
  • चेन्नई    1,59,480    1,47,490  
  • कोलकाता 1,60,250   1,47,490