Sona Chandi Bhav : फिर आई सोने में चमक, जानिए चेन्नई से लखनऊ तक क्या चल रहे दाम

Sona Chandi Bhav : देशभर में शादियों के सीजन के बीच सोने की कीमतों में खूब उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अब बीते कुछ दिनों की गिरावट के बाद एक बार फिर सोने में तेजी देखी जा रही है। अब अचानक से सोने की तेज हुई कीमतों से आम खरीददारो के लिए सोना (Gold Price  Updates) खरीदना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

 

HR Breaking News (Gold Price) अगर आप आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, आज 26 नवंबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों में बढ़त देखी गई है। अब एक बार फिर सोने (Gold Price Today) में चमक लौट आई है। आइए खबर में जानते हैं कि चेन्नई से लखनऊ के सर्राफा बाजार में सोने के रेट क्याचल रहे हैं।

 

 

MCX पर सोने के भाव


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Prices) पर 5 दिसंबर के एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर वायदा भाव आज 26 नवंबर को 1,25,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,25,225 रुपए पर कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स पर 5 दिसंबर के एक्सपायरी वाले गोल्ड के भाव 1,25,920 रुपए पर कारोबार कर रहा था। जो बीते दिन की बंद कीमत से तरकीबन 700 रुपए की तेजी को दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स गोल्ड (mcx gold) 1,25,950 रुपए के हाई लेवल पर ट्रेड कर रहा था।


दिल्ली में सोने के दाम  


राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate in Delhi ) 1,28,060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है और 22 कैरेट गोल्ड 1,17,400 रुपए, 18 कैरेट गोल्ड 96,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

मुंबई में सोने के भाव


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai Gold Rate) में 24 कैरेट सोने का भाव 1,27,910 रुपए, 22 कैरेट गोल्ड 1,17,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 95,930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।


चेन्नई में सोने के रेट


चेन्नई में 24 कैरेट सोना (Chennai Gold Rates) 1,28,730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और 22 कैरेट सोना 1,18,000 रुपए, 18 कैरेट गोल्ड का भाव 98,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।


कोलकाता में गोल्ड के रेट


कोलकाता(kolkata gold prices) के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,27,910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,17,250 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 95,930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।


अहमदाबाद में ये चल रहे गोल्ड के रेट


अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव (ahmedabad gold price) 1,27,960 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,17,300 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 95,980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।


लखनऊ में गोल्ड के रेट


लखनऊ में सोने के दाम (Gold Rate in Lucknow) की बात करें तो लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,28,060 रुपए, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,17,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 99,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।


पटना में सोने के भाव 


पटना (patna gold rates) में 24 कैरेट सोना 1,27,960 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,17,300 रुपए व 95,980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

हैदराबाद में गोल्ड के रेट 


हैदराबाद में सोने के रेट (Gold rates in Hyderabad) अन्य शहरों से अलग चल रहे हैं और यहां पर 24 कैरेट  सोने के भाव 1,27,910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,17,250 रुपए प्रति 10 ग्राम व 18 कैरेट गोल्ड का भाव 93,930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।