Sona Chandi Rate : फिर लौटी तेजी... सोना 3.48% और चांदी आज 4.94% महंगी, जान लें अपने शहर का ताजा रेट 

Gold Silver Price Today - सोने और चांदी में तगड़ी गिरावट के बाद अब जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। पिछले लगातार 2 दिन से दोनों कीमती धातुओं के रेट गिर रहे थे, लेकिन आज 25 मार्च को सोना 3.48 प्रतिशत यानी ₹5000 से ज्यादा महंगा हुआ है तो वहीं चांदी 4.94% यानी 10,000 से ज्यादा महंगी हुई है। अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आज का लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक कर लें। 

 

HR Breaking News - (Gold-Silver Rate)। सोने चांदी की कीमतों अपनी दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। दोनों कीमती धातुओं के रेट कभी अचानक नीचे गिर जाते हैं तो अगले ही पल में सातवें आसमान पर जा पहुंचते हैं। पिछले कुछ दिनों से कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। 23 और 24 मार्च को एमसीएक्स पर सोने चांदी की कीमत (MCX Gold Silver Price) में ऐतिहासिक गिरावट आई। इसके बाद आज 25 मार्च को जबरदस्त उछाल आया है।

सोने और चांदी में तगड़ी तेजी - 


आज बुधवार को घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया यानी MCX पर सोने चांदी की कीमतों (Sone Chandi ka Rate) में तगड़ी तेजी देखने को मिली है। सोना 3.48 फ़ीसदी महंगा होकर 1,43,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है, जबकि चांदी 4.94% तेजी के साथ 2,35,000 प्रति किलोग्राम के आंकड़े पर पहुंच गई है। 


कल ये था सोने और चांदी का भाव - 


MCX पर सोमवार और मंगलवार को सोने चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। कल सोने की कीमत 1,38,743 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं चांदी 2,24,210 प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी। लेकिन आज मार्केट खुलते ही सोने में 5,007 रुपए प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। चांदी में 10,790 रुपए प्रति किलो की तेजी आई है। 

यह तेजी ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों (crude oil prices down) में आई गिरावट का परिणाम है। इसके अलावा, मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से सोने चांदी की कीमतों पर सीधा असर पड़ रहा है। दरअसल, जब भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल होता है तो सोने और चांदी की कीमतों (chandi ki kimat) में उछाल देखने को मिलता है। 


आज दिल्ली में सोने की कीमत - 


गुड्स रिटर्न के अनुसार, आज देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold rate) 1,43,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,31,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमतों की बात करें तो एक किलो चांदी का रेट (Silver Price) 2,35,100 रुपये दर्ज किया गया है। 


मुंबई में आज सोने चांदी का भाव


मुंबई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत (Mumbai sona rate) 1,30,990 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,900 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और 18 कैरेट गोल्ड रेट 1,07,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में चांदी का भाव (chandi ka rate) 2,35,100 रुपये प्रति किलोग्राम है। 


चेन्नई में सोने चांदी का ताजा रेट -


आज चेन्नई में 22 कैरेट सोने का ताजा भाव (Chennai gold rate) 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं  24 कैरेट सोना 1,44,550 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और 18 कैरेट सोने का भाव 1,10,490 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। एक किलो चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

इंदौर में गोल्ड प्राइस प्रति 10 ग्राम - 

24 कैरेट सोने का भाव = 1,42,950 
22 कैरेट सोने की कीमत =1,31,040 
18 कैरेट सोने का भाव = 1,07,230 
1 किलो चांदी कीमत = 2,35,100 

कोलकाता में सोना-चांदी का रेट -

24 कैरेट सोने का भाव = 1,42,900 
22 कैरेट सोने की कीमत =1,30,990
18 कैरेट सोने का भाव =1,07,180 
1 किलो चांदी की कीमत 2,35,100