FD पर ये 10 सरकारी और प्राइवेट बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज, नए रेट लागू
Bank FD - अगर आप भी एफडी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो ये खबर आपके फायदे की हैं। दरअसल आज हम आपको अपनी इस खबर में ये बताने जा रहे है कि आखिर किन सरकारी और प्राइवेट बैंकों में फिलहाल सबसे ज्यादा FD रेट मिल रहा है-
HR Breaking News, Digital Desk- (FD rates August 2025) RBI ने अपनी अगस्त की मौद्रिक नीति बैठक (MPC) में रेपो रेट को 5.5% पर अपरिवर्तित रखा है। यह फैसला फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेशकों के लिए राहत भरा है, क्योंकि इससे FD की ब्याज दरें स्थिर रहने की उम्मीद है।
फिलहाल, कई सरकारी और निजी बैंक आकर्षक FD दरें दे रहे हैं। उदाहरण के लिए, कुछ छोटे वित्त बैंक (SFB) वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9% से अधिक की दरें प्रदान कर रहे हैं, जबकि प्रमुख बैंक 7.5% से 8.5% के बीच की दरें दे रहे हैं। आइए नीचे खबर में जान लेते है आखिर किन सरकारी और प्राइवेट बैंकों में फिलहाल सबसे ज्यादा FD रेट मिल रहा है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया-
अगर सरकारी बैंकों की बात करें, तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Of India) 7% तक की सबसे ऊंची FD ब्याज दर दे रहा है। एक साल की FD पर 6.60% और पांच साल की FD पर 6.50% रेट है। सरकारी बैंकों में यह सबसे आकर्षक ऑफर माना जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दर का लाभ भी मिलता है।
पंजाब एंड सिंध बैंक-
यह बैंक अधिकतम 6.80% सालाना ब्याज दे रहा है। एक साल की अवधि पर 6.10% और पांच साल की अवधि पर 6.10% रेट है। स्थिर रिटर्न चाहने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प है। इसका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। (Punjab And Sindh Bank)
इंडियन ओवरसीज बैंक-
इस बैंक की अधिकतम FD ब्याज दर 6.75% है। एक साल की अवधि पर 6.60% और पांच साल की अवधि पर 6.30% रेट दिया जा रहा है। लंबे समय के निवेशकों को यहां सुरक्षित और स्थिर रिटर्न मिल सकता है। (Indian Overseas Bank)
बैंक ऑफ महाराष्ट्र-
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 6.70% तक का अधिकतम ब्याज दे रहा है। एक साल की अवधि पर 6.20% और पांच साल की अवधि पर 6.10% रेट है। यह भी निवेशकों के लिए भरोसेमंद सरकारी विकल्प है। (Bank Of Maharashtra)
इंडियन बैंक-
इंडियन बैंक की अधिकतम FD ब्याज दर 6.70% है। एक साल की अवधि पर 6.10% और पांच साल की अवधि पर 6% रेट है। स्थिर रिटर्न चाहने वाले ग्राहक यहां पैसा लगा सकते हैं। (Indian Bank)
SBM बैंक इंडिया-
अगर प्राइवेट बैंकों की बात करें, तो SBM बैंक इंडिया 7.50% तक का अधिकतम FD ब्याज दे रहा है। एक साल की अवधि पर 7.05% और पांच साल की अवधि पर भी 7.50% रेट है।
बंधन बैंक-
बंधन बैंक की अधिकतम FD ब्याज दर 7.40% है। एक साल और तीन साल की अवधि पर 7.25% रेट मिल रहा है, जबकि पांच साल की अवधि पर 5.85% है। (Bandhan Bank)
DCB बैंक-
DCB बैंक 7.40% तक का अधिकतम ब्याज दे रहा है। एक साल और तीन साल की अवधि पर 7% रेट है, जबकि पांच साल की अवधि पर भी 7% रेट है।
जम्मू एंड कश्मीर बैंक-
जम्मू एंड कश्मीर बैंक 7.30% तक का अधिकतम ब्याज दे रहा है। एक साल और तीन साल की अवधि पर 6.75% रेट है, जबकि पांच साल की अवधि पर 6.50% रेट मिल रहा है।
RBL बैंक-
RBL बैंक की अधिकतम FD ब्याज दर 7.20% है। एक साल की अवधि पर 7%, तीन साल की अवधि पर 7.20% और पांच साल की अवधि पर 6.70% रेट है।