Personal Loan से बेहतर है बैंक से पैसे लेने का यह तरीका, 99 प्रतिशत लोगों को नहीं जानकारी

Personal Loan - जब पैसों की जरूरत होती है तो ज्यादातर लोग पर्सनल लोन का विकल्प चुनते हैं, लेकिन बैंक की एक ऐसी सुविधा भी है जो कई मामलों में इससे ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। इस तरीके में आपको सिर्फ उतने ही पैसों पर ब्याज देना होता है, जितना आप इस्तेमाल करते हैं-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Personal Loan) जब पैसों की जरूरत होती है, तो सबसे पहले पर्सनल लोन का विकल्प सामने आता है। इसमें बैंक एक तय रकम उधार देता है और पूरी राशि पर ब्याज लगना शुरू हो जाता है, चाहे पैसा खर्च किया जाए या नहीं। लेकिन बैंक की एक सुविधा ऐसी भी है, जिसमें केवल खर्च की गई राशि पर ही ब्याज देना होता है, जिसे लाइन ऑफ क्रेडिट (Line of Credit) कहा जाता है।

जानें कैसे काम करती है यह सुविधा-
मान लीजिए बैंक ने आपके लिए 5 लाख रुपये की लाइन ऑफ क्रेडिट लिमिट (Line of Credit Limit) तय की है। इसका मतलब यह नहीं है कि पूरा पैसा खाते में आ गया और उस पर ब्याज लगने लगा। दरअसल, यह 5 लाख रुपये की एक तय सीमा होती है। अगर आप जरूरत पड़ने पर इसमें से सिर्फ 1 लाख रुपये निकालते हैं, तो ब्याज भी केवल उसी 1 लाख रुपये पर लगेगा, बाकी रकम पर नहीं।

लाइन ऑफ क्रेडिट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जैसे ही आप इस्तेमाल की गई राशि बैंक को वापस चुकाते हैं, आपकी क्रेडिट लिमिट (credit limit) फिर से उपलब्ध हो जाती है। इससे बार-बार नया लोन लेने के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ती।

कहां आता है काम-
यह सुविधा उन कामों के लिए सबसे अच्छी है जहां खर्च का अंदाजा सटीक न हो-

- घर बनवाते समय खर्चे किस्तों में आते हैं. आप जरूरत के हिसाब से पैसे निकालते रहें और ब्याज बचाते रहें।

- छोटे बिजनेसमैन इसका इस्तेमाल तब करते हैं जब क्लाइंट से पेमेंट (client payment) आने में देरी हो रही हो।

सावधानी बर्तनी भी है जरूरी-
क्योंकि लाइन ऑफ क्रेडिट से पैसा निकालना आसान (Easy withdrawal from line of credit) होता है, इसलिए कई बार लोग बिना जरूरत खर्च करने लगते हैं। इसकी ब्याज दरें आमतौर पर होम लोन जैसे सिक्योर्ड लोन से थोड़ी अधिक होती हैं। इसलिए इसे लंबे समय के कर्ज की बजाय कम समय की जरूरतों के लिए इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है।

कब इस्तेमाल करना होगा बेहतर-
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लाइन ऑफ क्रेडिट कम समय की जरूरतों (Line of credit for short-term needs) के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसे एक तरह का फाइनेंशियल बफर माना जाता है, जो अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर काम आता है। हालांकि, किसी भी उधार की तरह इसे सोच-समझकर इस्तेमाल करना और समय पर चुकाना जरूरी है।