{"vars":{"id": "93802:4123"}}

6 लाख तक की आय वाले भी ले सकेंगे आयुष्मान योजना का लाभ  

Chirayu-Ayushman Yojna Haryana : प्रदेश सरकार की और से चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत लाभ लेने वाले लाभार्थियों का दायरा बढ़ा दिया है। सरकार ने फैसला लिया है कि इस योजना में अब 6 लाख रुपये तक की आय वाले लोग भी शामिल किए जाएंगे। इसके लिए क्या शुल्क और पात्रताएं रहेंगी आदि पूरी जानकारी चलिए जानतें हैं आगे खबर में विस्तार से।  
 

HR Breaking News (Chirayu-Ayushman Yojna Haryana) : हरियाणा सरकार ने आयुष्मान भारत चिरायु योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसमें अधिक आय वाले परिवारों को भी शामिल किया गया है। अब 6,00000 रुपये तक की सालाना आय वाले परिवार भी इसमें शामिल किए जाएंगे। यानी जिन परिवारों (Chirayu-Ayushman Yojna update) की आए 6 लाख रुपये तक है। वह इस योजना से जुड़कर पंजीकरण करवा सकेंगे। पात्र परिवारों को सूचीबद्ध सरकारी, प्राइवेट अस्पतालों में सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। पहले योजना का लाभ 3,00000 रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों को ही मिल रहा था।

आय के अनुसार देना होगा सालाना शुल्क

सरकार ने (Ayushman scheme has been expanded) परिवार की सत्यापित वार्षिक आय के आधार पर पंजीकरण शुल्क के अलग-अलग  चरण तय किए हैं। 1.80 लाख रुपए तक की सालाना आय वाले परिवारों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। 1.80 लाख से 3,00000 रुपये तक के आय वाले परिवारों के लिए सालाना 1500 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। वहीं 3 लाख से अधिक और 6 लाख रुपए तक की सालाना आय वाले परिवार 4000 रुपये तक सालाना शुल्क देकर योजना में शामिल हो सकेंगे।

आवेदन करने के लिए 30 तारीख आखरी

योजना (Haryana me Chirayu-Ayushman Yojna) के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने का पोर्टल 30 नवंबर तक खुला रहेगा। इस  चरण में कराई गई पात्रता 1 नवंबर से प्रभावी मानी जाएगी। योजना को आगे जारी रखने के लिए पात्र परिवारों को अगले वर्ष निर्धारित वार्षिक शुल्क दोबारा जमा करवाना होगा।

 

सूचीबद्ध सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज 

चिरायु योजना (Chirayu-Ayushman Yojna me itni annual income vale le skenge labh)  में शामिल परिवार के पात्र सदस्यों को सूचीबद्ध सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में निर्धारित पैकेज के तहत इलाज की सुविधा मिलेगी। इसमें द्वितीयक और तृतीयक सत्र की स्वास्थ्य सेवाएं शामिल है। इलाज की सुविधा योजना की पात्रता निर्धारित लघु नियमों व शर्तों के अनुसार दी जाएगी। 

आम लोगों तक पहुंचे बेहतर सुविधा 

सिविल अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर सुभाष खतरेजा (Dr. Subhash Khatreja, Deputy Civil Surgeon, Civil Hospital) का कहना है कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में लाना है। ताकि आम लोगों को इसका फायदा मिल सके। उन्होंने बताया कि 1.80 लाख रुपए से अधिक आय वाले परिवार भी मामूली सा शुल्क देकर इस योजना में शामिल हो सकेंगे। नागरिक योजना में पंजीकरण से संबंधित जानकारी के लिए  नजदीकी सर्विस सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं।