Fixed Deposit में निवेश करने वालों पर होगी पैसों की बारिश, इन बैंकों ने की ब्याज दरों में बढ़ौतरी 

Fixed Deposit Interest Rate : अगर आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते हैं तो एफडी आपके लिए बेस्ट निवेश विकल्प है। यहां पर आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और आप कम समय में अच्छा खास ब्याज कमा सकते हैं। हाल ही में देश के कई सरकारी और प्राईवेट बैंकों ने एफडी की ब्याज (FD Rate) दरों में इजाफा किया है। ये बैंक अलग अलग एफडी की अवधि के अनुसार अलग अलग ब्याज दर प्रदान कर रहे हैं। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। 

 

HR Breaking News - (FD interest rate)। आज बाजारों में निवेश के अनेकों विकल्प मौजूद हैं जहां पर कम पैसे और कम समय के लिए निवेश करके मोटा पैसा बनाया जा सकता है। लेकिन इन निवेश विकल्पों में पैसा डूबने का खतरा भी बना रहता है। अगर आप सुरक्षित निवेश विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो एफडी सबसे बेस्ट ओप्शन है। 


एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit Interest Rate) में निवेश करके अच्दा खास ब्याज कमाया जा सकता है। एफडी में निवेश करने के कई सारे फायदे हैं। दरअसल, एफडी में आपका पैसा सुरक्षित रहता है यहां पर गारंटीड रिटर्न मिलता है। यदि कोई बैंक दीवालिया हो जाता है तो आपका पैसा नहीं डूबता। इस समय देश के  6 बड़े बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये सभी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर बंपर ब्याज (FD Rate) ऑफर कर रहे हैं। 


निवेश करने से पहले जान लें ये बातें - 


अगर आप एफडी (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अब आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है, क्योंकि कई बैंको द्वारा शानदार ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। एफडी (FD Rate) में पैसा लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। किसी भी बैंक की एफडी में निवेश करने से पहले सभी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर करें। इससे आपको यह पता चलेगा कि कौन सा बैंक सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। 

एचडीएफसी बैंक एफडी ब्याज दर -

HDFC Bank ने 6 मार्च 2026 से नई एफडी दरों को लागू कर दिया है। बैंक अब आम ग्राहकों को 2.75 प्रतशित से 6.50 प्रतशित तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है। हालांकि वरिष्ट नागरिक को 3.25 प्रतिशत से 7 प्रतिशत तक का ब्याज दर उपलब्ध कराया जा रहा है। बैंक ने 3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने की पीरियड वाली एफडी पर ब्याज दर 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत तक कर दिया है। हालांकि कुछ अन्य पीरियड वाली एफडी पर कटौती भी की है।

Yes Bank एफडी ब्याज दर -


Yes Bank ने 5 मार्च 2026 से 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर नई दरों को लागू कर दिया है। बैंक के द्वारा आम ग्राहकों को 3.25 प्रतिशत से 7 प्रतिशत तक का ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है। साथ ही में वरिष्ट नागरिक को 3.75 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है। बैंक में 36 महीने से कम और 60 महीने से कम पीरियड की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है।


बंधन बैंक और इंडियन बैंक की ब्याज दरें-


Bandhan Bank ने भी 6 मार्च 2026 से अपनी एफडी दरों में बदलाव कर दिया है। अब बैंक आम ग्राहकों को 2.95 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत और वरिष्ट नागरिक को 3.70 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत तक का ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। साथ ही में Indian Bank की स्पेशल 300 दिन की एफडी योजना में सामान्य ग्राहकों को 7.05 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 7.55 प्रतिशत तक का ब्याज दर उपलब्ध करा रहे हैं।

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में मिलेगा ज्यादा ब्याज-


वहीं कुछ छोटे फाइनेंशियल बैंकों में अभी भी ज्यादा ब्याज मिल रहा है। Suryoday Small Finance Bank 5 साल की एफडी पर आम ग्राहकों को करीब 7.90 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 8.10% तक ब्याज दे रहा है। Equitas Small Finance Bank में भी वरिष्ट नागरिक को 8 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर सकता है, जबकि सामान्य ग्राहकों के लिए दरें 3.50 प्रतिशत से 7.40 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।