UP Gold Silver Price : उत्तर प्रदेश में सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ा उछाल, जानिये ताजा रेट
Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। सोना अब नए शिखर पर जा पहुंचा है। दोनों कीमती धातुओं के रेट आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में सोने व चांदी के भाव (Sone Chandi ka bhav) में जबरदस्त उछाल आया है। त्योहारी सीजन के चलते अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लें।
HR Breaking News - (UP Gold Silver Price Today)। दिवाली से पहले सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ा उछाल आया है। सोने-चांदी के भाव की चमक लगातार बढ़ती ही जा रही है। इससे निवेशकों को खूब मुनाफा हो रहा है। वहीं, सोना खरीदारों को बड़ा झटका लगा है। आज यानी 16 अक्टूबर (गुरुवार) को सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश (UP Gold Rate) की राजधानी लखनऊ में आज सोना 465 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। इसके अलावा, मेरठ और वाराणसी के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में तगड़ा उछाल आया है। वहीं, आज चांदी 2 हजार रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है।
आज इतना महंगा हुआ सोना -
वाराणसी के सर्राफा बाजार (Varanasi Gold Rate) में आज यानी 16 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 550 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 1,29,590 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं, 15 अक्टूबर को इसका भाव 1,29,040 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इसके अलावा, गुरुवार को लखनऊ में सोना (Lucknow Gold Rate Hike) 465 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी के बाद 1,31,340 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकी मेरठ में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,31,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है।
18 और 22 कैरेट सोने में भी तेजी -
बता दें कि आज वाराणसी के सर्राफा बाजार में 18 और 22 कैरेट सोने के भाव (Gold Pice Hike) में तेजी आई है। आज 22 कैरेट गोल्ड 500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 1,18,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। इससे पहले 15 अक्टूबर को इसका भाव 1,18,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत (18 carat gold price) की बात करें तो आज बाजार में यह 110 रुपए बढ़कर 97,230 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
चांदी में भी 2 हजार रुपये की तेजी -
चांदी की कीमत (Silver Rate Today) में भी 16 अक्टूबर को जबरदस्त तेजी आई है। सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही गुरुवार को चांदी की कीमत 2000 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़कर 1,81,000 रुपए प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इससे पहले 15 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,79,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
10 दिनों में 7,520 रुपये महंगा हुआ सोना -
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि अक्टूबर महीने के पिछले 10 दिनों में 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate hike) लगभग 7,520 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। चांदी (chandi ka bhav) में भी तेजी का दौर जारी है। एक्सपर्ट का अनुमान है कि त्योहारी सीजन में सोने व चांदी के भाव स्थिर रह सकते हैं।