Haryana Budget में दिल्ली एनसीआर के जिलों को क्या क्या मिला, गुरुग्राम-फरीदाबाद के किन रूट्स पर बनेंगी सड़क

Haryana Budget : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनिक की ओर से बजट पेश किया गया है। बजट में दिल्ली एनसीआर के जिलों के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। चलिए जानते हैं दिल्ली एनसीआर के प्रमुख जिलों को बजट में क्या-क्या मिला है।
 

HR Breaking News (Budget News) हरियाणा के हर जिले का प्रदेश की तरक्की में योगदान है, फिर भी दिल्ली एनसीआर के जिले राजधानी दिल्ली के नजदीक होने के चलते कुछ अलग ही महत्व रखते हैं। सरकार की ओर से इन जिलों में लगातार विकास के कार्य भी किए जा रहे हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली एनसीआर के प्रमुख जिलों के लिए बजट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने क्या-क्या प्रावधान किया है। 

 

गुरुग्राम को जानिए बजट में क्या-क्या मिला 


गुरुग्राम में 1065 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा जोकि 8 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर होगा। यह 5.1 किलोमीटर लंबा होगा और वाटिका चौक तक बनेगा। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय राजमार्ग 48 से होगी। साउदर्न पेरीफेरल रोड पर भी विकास होगा।  

 

इसी प्रकार 1840 करोड़ रुपए की लागत से वाटिका चौक (Vatika Chowk) से गांव घाटा तक एसपीआर पर 8.84 किलोमीटर लंबा 8 लाइन एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। साथ ही गुरुग्राम के 10.5 किलोमीटर के मुख्य मार्गों को मॉडल रोड के रूप में 77 करोड़ रुपए से विकसित किया जाएगा। वहीं 302 करोड़ रुपए से बख्तावर चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर, दादी सती चौक, अंबेडकर चौक और बसई के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर पांच फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे। 

साथ ही गुरुग्राम पटौदी रोड (Gurugram Ptaudi road) के हरसरु बाईपास से वजीरपुर होते हुए झज्जर तक 6-लेन सड़क और फरूखनगर बाईपास का निर्माण होगा। इसके साथ ही वजीराबाद, कादीपुर, हरसरू में ईएसआई डिस्पेंसरी खोली जाएंगी। ईएसआईसी अस्पताल भी बनाया 200 बेड का होगा। मानेसर के अस्पताल को ही अपग्रेड किया जाएगा। यहां पर नया मेडिकल कॉलेज बनेगा। 

गुरुग्राम-मानेसर (gurugram manesar) सहित चार शहरों में कॉमन इंडस्ट्रियल सेक्रेटेरिएट बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। वहीं, पंचकूला, खरखोदा के साथ गुरुग्राम में वेडिंग सिटी भी बनाई जाएंगी। जहां सगाई से विदाई तक के आयोजन किए जा सकेंगे। 

फरीदाबाद के लिए भी बजट में रही है खास राशि 


फरीदाबाद (Faridabad Budget Update) के लिए भी बजट में काफी प्रावधान किए गए हैं। हरियाणा के बजट में ईस्ट वेस्ट कनेक्टिविटी के लिए 1500 करोड़ का बजट दिया गया है। फरीदाबाद में बाटा से सैनिक कॉलोनी तक रूट और दूसरा बड़खल से सैनिक कॉलोनी तक जाने वाले रूट को कनेक्टिविटी दी जाएगी। ग्रेटर फरीदाबाद को डायरेक्ट गुड़गांव से जोड़ने के लिए भी रास्ता बनाया जाएगा। सरकार की ओर से बड़खल रोड के लिए 850 करोड़ और बाटा रूट के लिए 700 करोड रुपए प्रावधान किया गया है। 

100 करोड़ की लागत से फरीदाबाद में मछली मंडी भी बनेगी और फर्टिलाइजर लैब भी बनाई जाएगी। वहीं फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में न्यू बेबी केयर यूनिट को भी मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही फरीदाबाद शहर में नया आईएमटी बनाया जाएगा। इसके लिए ई भूमि पोर्टल पर राय मांगी गई है।