CIBIL Score क्यों है महत्वपूर्ण, कैसे होता है डिसाइड, कितना होना चाहिए आपका क्रेडिट स्कोर
CIBIL Score : जब भी लोन लेने की बात आती है तो बैंक सबसे पहले आपका सिलिब स्कोर ही चैक करता है। सिलिब स्कोर के माध्यम से ये डिसाइड किया जाता है कि आवेदक को लोन देना है या नहीं। हालांकि कुछ लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि सिबिल स्कोर कैसे डिसाइड किया जाता है। आइए जानते हैं कि लोन लेने के लिए आपका सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए।
HR Breaking News - (CIBIL Score)। आज के समय में अगर आप लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले जिस चीज को देखा जाता है वो CIBIL Score ही होता है। यह स्कोर आपके क्रेडिट व्यवहार को दर्शाता है और इस बात को बताता है कि आप पहले लिए गए लोन (Loan News) या क्रेडिट कार्ड का भुगतान समय पर करते हैं या नहीं। बैंक और वित्तीय संस्थान इसी स्कोर के आधार पर तय करते हैं कि आपको लोन देना सुरक्षित है या नहीं। आमतौर पर 300 से 900 के बीच रहने वाला यह स्कोर जितना ज्यादा होता है।
ऐसे केलकुलेट होता है सिबिल स्कोर-
Cibil.com के मुताबिक सिबिल स्कोर कई फैक्टर्स के ऊपर निर्भर करता है। इन फैक्टर में निम्नलिखित कारणों को शामिल किया गया है।
इसमें सबसे पहला फैक्टर है-क्या आप क्रेडिट बिल और ईएमआई (अगर पहले से हो) का भुगतान समय पर कर रहे हैं?
आप अपने क्रेडिट कार्ड (Credit Card) पर कितना निर्भर है और इसका कैसे यूज किया जा रहा है?
आप कितने लंबे समय से क्रेडिट कार्ड का यूज कर रहे हैं?
क्या आप अलग अलग प्रकार के क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं?
आप कितनी बार नए क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं?
इतना सिबिल स्कोर होना होता है अच्छा-
NA/NH- अगर सिबिल स्कोर चेक करने पर आपको एनए और एनएच जैसा दिखाई देता है, तो फिर इसका मतलब होता है कि आपका सिबिल स्कोर नहीं बना है। क्योंकि आपने अभी तक लोन या क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का उपयोग यूज नहीं किया है।
300 से 599- अगर किसी का सिबिल स्कोर (How to improve CIBIL score) 300 से 599 के बीच है, तो इसे खराब माना जाता है। ये दर्शाता है कि आप पेमेंट करने में देरी की है। इस सिबिल स्कोर में आपको लोन मिलना मुश्किल हो ता जाता है।
550-649-इसे भी कम माना जाता है। इस रेंज में आपको कुछ फाइनेंशियल संस्था लोन ऑफर कर सकती है।
650-749 -इस रेंज के सिबिल स्कोर (What should be the CIBIL score) को ठीक ठाक माना जाता है। इस रेंज में आपको सिक्योर लोन मिल जाता है। ये उधार देने वाले की पॉलिसी के ऊपर भी निर्भर करता है।
750-900-ये सिबिल स्कोर का सबसे अच्छा रेंज (CIBIL Score Range) मानी जाती है। इस रेंज में हर कोई आपको लोन ऑफर करता है। इसके साथ ही कुछ बैंक आपको कम ब्याज दर भी लोन ऑफर कर सकते हैं।