महामारी के दौरान निशुल्क परामर्श देने वाले डॉक्टरों को आईजी ने किया सम्मानित

हिसा। रेंज स्तर पर कोविड-19 के कठिन दौर में समर्पित भाव से काम करने वाले डॉक्टरों को आईजी राकेश कुमार आर्य ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया। उन्होंने कहा डॉक्टरो ने समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हुए देश को इस संकट से निकालने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। डॉक्टरों ने निडरता व सेवा भाव
 

हिसा। रेंज स्तर पर कोविड-19 के कठिन दौर में समर्पित भाव से काम करने वाले डॉक्टरों को आईजी राकेश कुमार आर्य ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया। उन्होंने कहा डॉक्टरो ने समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हुए  देश को इस संकट से निकालने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। डॉक्टरों ने निडरता व सेवा भाव का जो परिचय दिया है वह चिरस्मरणीय है। आईजी ने वैश्विक महामारी से बचाव के लिये लगाये गये लॉकडाउन के दौरान लोगो की जरुरत के मद्देनजर मंडल के डॉक्टरों, समाजसेवी संगठनों व क्षमतावान एवं समर्पित लोगों से आह्वान किया था कि इस कठिन चुनौती से निपटने के लिये व एक दूसरे के सहयोग के लिये अपने-अपने स्तर पर प्रयास करे।  हिसार के डाक्टरो में डॉक्टर जेपीएस नलवा, डॉक्टर विनोद डुड्डी, डॉक्टर अमित वर्मा फिजिशियन, डॉक्टर एपी सेतिया, डॉक्टर संदीप कालरा, व डॉक्टर सुखवीर वर्मा नागरिक अस्पताल हिसार शामिल रहे। डॉक्टरों के शिष्ट मण्डल ने आईजी से कोविड-19 से बचाव, संभावित खतरे को लेकर तैयारियों बारे भी चर्चा की। उन्होने आईजी साहब का जनसेवा के लिये प्रेरित करने व सम्मान देने के लिये आभार प्रकट किया।

पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य पकड़े, सात वारदात कबूली

आईजी ने मण्डल के सभी डॉक्टरों, हेल्थ विभाग के अन्य कर्मचारियों, पुलिस व सफाई कर्मचारियों द्वारा किये गये कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि फ्रंटलाइन पर काम करने वाले इन योद्धाओं का कार्य प्रेरणादायक रहा है व अपने सेवा भाव से अपने विभागों को गौरवान्वित किया है। उन्होंने उन परिवारो के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है जिन्होने महामारी के विकट समय मे अपनो को खोया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 से सभी को पूर्ण रुप से सावधान रहना होगा व नियमों का पालन सख्ती से पालन करने की जरुरत है।