Amazon से मंगवाई 50999 रूपए की एप्पल वॉच, जो डिलेवर हुई उसे देखकर हो जाएंगे हैरान

ऑनलाइन शॉपिंग (shopping online) का क्रेज आजकल बढ़ता जा रहा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि आपको कई प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स भी मिलता है। लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग कई बार आपको परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।

 

हाल ही में ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जिसमें कस्टमर को डुप्लीकेट प्रोडक्ट भेजा गया। एक कस्टमर ने Amazon से 50,999 रुपए की कीमत की Apple Watch Series 7 ऑर्डर की। लेकिन डिलीवर में जो प्रोडक्ट निकला, उसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।

Realme की सब ब्रांड DIZO भारत में जल्द ला सकती है अपने ये प्रोडक्ट्स, फ्लिपकार्ट से मिलाया हाथ

एकट्विटर यूजर Mk Kaur ने इसकी जानकारी दी है। पिछले दिनों यूजर ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने Amazon से 50,999 रुपए की कीमत वाली Apple Watch Series 7 ऑर्डर की थी। लेकिन उसके बदले उन्हें एक चाइनीज प्रोडक्ट रिसीव हुआ। इस घटना की उन्होंने शिकायत की।

 हैरान करने वाली बात यह है कि कंपनी ने प्रोडक्ट वापस लेने मना कर दिया।

Amazon पर महा बचत : 8,499 का MI 9A मोबाईल इस तरह मिलेगा मात्र 6,750 में, जानिए किस मोबाईल पर कितना मिलेगा डिस्काउंट

यूजर ने बताया कि जब उन्होंने पैकेट खोला तो उसे देखकर वे समझ गई थी कि इसमें एप्पल वॉच की जगह नकली प्रोडक्ट हैं। वॉच की स्क्रीन पर एक बड़ा सा स्क्रैच था और उसके बेजेल्स भी काफी मोटे थे। बॉक्स में दी गई वॉच का डायल साइज 45mm था, जबकि ओरिजनल एप्पल वॉच का डायल साइज 41mm होता है।