Haryana news: भाभी के साथ रंगरलिया मनाने के लिए पत्‍नी को पिलाया जहर

हरियाणा के हिसार के गांव सोरखी में विवाहिता ने अपने पति को भाभी के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा तो पति ने उसकी धुनाई कर दी और जहरीला पदार्थ पीला दिया।
 

महिला को हांसी के अस्पताल में दाखिल कराया गया। थाना बास पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


6 साल पहले हुई थी शादी


हिसार के थाना बास में गांव सोरखी निवासी उषा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी ईश्वर उर्फ टीनू के साथ 6 साल पहले हुई थी। उसे अब पांच साल की एक बेटी भी है।

उसका आरोप है कि उसके पति के भाभी के साथ अवैध संबंध हैं। साथ ही ससुराल वाले उसे शादी के बाद से ही दहेज के लिए भी प्रताड़ित कर रहे हैं।


भाभी के साथ देखा तो की मारपीट


उसने बताया कि 4 मार्च को उसका पति घर के कमरे में भाभी के साथ संदिग्ध हालत में था तो वह कमरे में पहुंच गई। उसके बाद उसकी जेठानी कमरे से निकल गई। उसने पति से पूछा कि यहां क्या हो रहा था, इस पर उसके पति ने उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। उस पर जमकर लात घुसे बरसाए।

Haryana news: फतेहाबाद के होटल सांवरिया में खेला जा रहा था जुआ, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप


जहरीला पदार्थ पिलाया


शोर सुनकर उसकी ससुराल के अन्य लोग भी कमरे में आ गए। इसके बाद उसके पति ईश्वर ने कोई जहरीला घोल तैयार किया और ससुराल के अन्य लोगों ने उसे पकड़ कर यह जहरीला घोल उसे पिला दिया।

इसके बाद उसे मरने के लिए छोड़ दिया। उसने किसी तरह अपने मायके में भाई को फोन किया और सारी बातें बताई। फिर वह बेहोश हो गई। उसे रात को जब होश आया तो वह हांसी के अस्पताल में थी।


केस दर्ज कर शुरू की छानबीन


थाना बास के जांच अधिकारी SI सुभाष चंद्र ने बताया कि हांसी के अस्पताल से रूक्का मिला था। सूचना के बाद वहां पहुंचे तो उषा ने बताया कि उसके पति ससुरालजन उसे दहेज के लिए तंग करते हैं। उसके पति के भाभी से नाजायज संबंध हैं। उसका विरोध करने पर उसे मार पीटा गया और कोई जहरीला घोल तैयार कर उसे पिला दिया।


पुलिस ने पति समेत 5 ससुरालजनों के खिलाफ दफा 323/328/498-A/34 IPC के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।