NCRB की रिपोर्ट: 2020 में 28% बढ़ा क्राइम रेट, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा वहीं हरियाणा में मामलों में दर्ज की गई गिरावट

एचआर ब्रेकिंग न्यूज़। NCRB की 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक देश में क्राइम का स्तर बढ़ा है। आंकड़ों के हिसाब से पिछले साल के मुकाबले साल 2020 में क्राइम रेट्स में 28 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। भारत में साल 2019 में 51.6 लाख मामले सामने आए थे जबकि 2020 में यह बढ़कर 6.6 लाख हो
 

एचआर ब्रेकिंग न्यूज़। NCRB की 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक देश में क्राइम का स्तर बढ़ा है। आंकड़ों के हिसाब से पिछले साल के मुकाबले साल 2020 में क्राइम रेट्स में 28 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। भारत में साल 2019 में 51.6 लाख मामले सामने आए थे जबकि 2020 में यह बढ़कर 6.6 लाख हो गए। 6 लाख मामलों में से कुल 42.54 मामले दर्ज किए गए।

क्राइम रेट्स में टॉप पर उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा क्राइम रेट दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में साल 2019 में 6,28,578 मामले सामने आए थे और 2020 में यह बढ़कर 6,57,925 पहुंच गए। महिलाओं पर अत्याचार के सबसे ज्यादा 3,779 मामले सामने आए हैं। रेप के मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है। रिपोर्ट में रेप के 2,769 मामले सामने आए हैं।

हत्या के सबसे ज्यादा मामले उतर प्रदेश में 3,779 दर्ज किए गए, वहीं बिहार में 3,150, मध्यप्रदेश में 2101 और पश्चिम बंगाल में 1948 माले किए गए।  

दलितों की बात करें तो दलितों पर हुए अत्याचार के मामलों में 9.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 12,714 मामले दर्ज किए गए है, बिहार में 7,368, राजस्थान में 7017, मध्यप्रदेश में 6,899 और महाराष्ट्र में 269 मामले दर्ज किए गए। 

बच्चों और आदिवासियों से जुड़े अपराध मामलों में मध्यप्रदेश सबसे आगे
बच्चों के मामलों में 2019 की तुलना में 13.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2020 में बच्चों के खिलाफ अपराध के 1,28,531 मामले दर्ज हुए है। इसमें सबसे ज्यादा किडनैपिंग के 42.6 प्रतिशत मामले सामने आए हैं वहीं यौन हिंसा के 38.8 प्रतिशत मामले है। सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में बच्चों से जुड़े मामले सामने आए है। 2020 में 17,008 मामले दर्ज किए गए। वहीं उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए मामलों की संख्या 15,271, महाराष्ट्र में 14,371, पश्चिम बंगाल में 10,248 और बिहार में 6,591 मामले दर्ज हुए।

आदिवासियों के खिलाफ हुए अत्याचारों के मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा 2,401 मामले दर्ज किए गए हैं, राजस्थान में 1,878, महाराष्ट्र में 663, ओडिशा में 559 और तेलंगाना में 573 मामले दर्ज किए गए।

हरियाणा में दर्ज की गई गिरावट तो पंजाब में 13 प्रतिशत बढ़ोतरी
हरियाणा का डेटा देखें तो 2020 में अपराधिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में 58,067 मामले दर्ज किए गए। दूसरी ओर अगर हम पंजाब की बात करें तो साल 2020 में 13 प्रतिशत अपराधिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

पंजाब में 2019 में इंडियन पीनल कोड के तहत 72,855 केस दर्ज किए गए थे वहीं 2020 में दर्ज हुए अपराधिक मामलो की संख्या बढ़कर 82,875 पहुंच गई। NCRB डेटा के हिसाब से पंजाब में हत्या और आत्महत्या के मामलों में 10 प्रतिशत तक बृद्धि हुई है।

सरकार दावा करती है की वह लगातार अपराध नियंत्रण के लिए कार्य कर रही है। जबकि आंकड़े देखें तो ऐसा नहीं लगता है।