गैस कैंटर से चोरी छीपे निकाल रहे थे गैस सीएम फ्लाइंग ने तीन को पकड़ा

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार की सीएम फ्लाइंग ने देर रात खेदड़ गांव के पास एक ढाबे पर रेड मारकर 29 कर्मिशियल गैस सिलेंडर बरामद किए है। ये गैस सिलेंडर एक गैस कैंटर से गैस निकाल कर भरे जा रहे थे। टीम ने मौके से ढाबा संचालक दो भाईयों और कैंटर चालक सुमित को गिरफ्तार किया
 

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार की सीएम फ्लाइंग ने देर रात खेदड़ गांव के पास एक ढाबे पर रेड मारकर 29 कर्मिशियल गैस सिलेंडर बरामद किए है। ये गैस सिलेंडर एक गैस कैंटर से गैस निकाल कर भरे जा रहे थे। टीम ने मौके से ढाबा संचालक दो भाईयों और कैंटर चालक सुमित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से औजार, पाइप आदि बरामद किए है। जिसका इस्तेमाल कैंटर से गैस निकालने में किया जा रहा था। बरवाला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेडिकल टीम ने की एचएयू के पंप ऑपरेटर का पोस्टमॉर्टम, दो गोली दिल तो एक पांव पर लगी

कई दिनों से चल रहा था खेल

सीएम फ्लाइंग टीम के इंस्पेक्टर राजबीर और एसआई रणधीर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की खेदड़ गांव के पास श्याम शुद्ध भोजनालय पर चोरी छीने गैस कैंटर से गैस निकाली जा रही है। ढाबा संचालक दो भाई के साथ कैंटर चालक वारदात को अंजाम दे रहे है। सूचना के आधार पर खाद्य विभाग के अधिकारी और बरवाला पुलिस को साथ लिया और ढाबे पर रेड मारी। मौके पर कैंटर से गैस निकालते हुए दो भाईयों और चालक को गिरफ्तार कर लिया। उस समय तीनों दो गैस सिलेंडर में गैस भर रहे थे। उन्होंने बताया कि कई दिनों से ये खेल चल रहा था।

छह सिलेंडर भर चुके थे

इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया कि कैंटर चालक बठिंडा से गैस भरवा कर जींद प्लांट में जा रहा था। रास्ते में खेदड़ गांव के पास ढाबे पर चालक ने कैंटर रोक दिया। और पीछे की तरफ ले जाकर खड़ा कर दिया। ढाबे संचालक और चालक गैस निकालने लगे। कैंटर में साढ़े 17 टन गैस थी। रेड मारने से पहले छह सिलेंडर भर चुके थे और दो सिलेंडर भर रहे थे। उन्हें रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। मौके से 29 गैस सिलेंडर मिले है। जिसमें 22 भरे हुए है और पांच खाली थे। दो सिलेंडर आधे भरे हुए मिले। इसके अलावा उपकरण मिले है जिसके जरिए गैस निकाली जा रही थी।

पुलिस ने धोखाधडी के केस में दो विदेशी सहित तीन आरोपित पकड़े

900 में बेचता था चालक सिलेंडर

पूछताछ के दौरान पता चला कि चालक सुमित कैंटर से गैस निकालने के बाद ढाबा संचालक को 900 रुपये में बेचता था। उसके बाद ये सिलेंडर 1000 रुपये में ढाबा संचालक स्याहड़वा गांव के रहने वाले अजमेर को बेचता था। अजमेर इन सिलेंडरों को 1200 रुपये में आगे बेचता था। खास बात ये है कि इन सिलेंडर में 25 किलोग्राम गैस होती थी। अबजेर गैस सिलेंडर में से ज्यादा गैस को निकाल लेता था और दूसरे सिलेंडर में भर लेता था। उक्त आरोपित की तलाश की जा रही है।