रेवाड़ी में 5 साल के बच्चे के साथ युवक ने उसी के घर में घुस कर किया कुकर्म, गिरफ्तार

HR BREAKING NEWS. देश भर में बच्चों के साथ होने वाले क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लड़का हो या लड़की कोई भी वर्तमान समय में सुरक्षित होने का दावा नही कर सकता। हर रोज देश भर से इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामले सामने आ रहे हैं। यौन शोषण : 35
 

HR BREAKING NEWS. देश भर में बच्चों के साथ होने वाले क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लड़का हो या लड़की कोई भी वर्तमान समय में सुरक्षित होने का दावा नही कर सकता। हर रोज देश भर से इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामले सामने आ रहे हैं।

यौन शोषण : 35 प्रतिशत महिलाएं व 16 प्रतिशत पुरूष यौन शोषण के शिकार लेकिन केवल 11 प्रतिशत ही केस होते है दर्ज, लॉकडाउन के दौरान भारत में हर रोज 109 बच्चियों का हुआ शोषण

ऐसी ही इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी हरियाणा के रेवाड़ी से। एक युवक ने 5 साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया और फिर उसे मारने की कोशिश की। मासूम अब रोहतक PGI में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। लोगों को जबतक पता चला तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया।

इंसानियत शर्मसार : फिर एक बच्ची पूछेगी, मेरा क्या कसूर…

रोहतक PGI में ही इलाज करने पर पता चला कि बच्चे के साथ कुकर्म हुआ है व उसका मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया है। रेवाड़ी पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर जान से मारने का प्रयास करने व कुकर्म की धारा के अनुसार मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Suicide Attempt : Hisar दुष्कर्म पीड़िता ने थाने के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास (Suicide Attempt), महिला ने अपने एक सहकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

पुलिस के अनुसार, रेवाड़ी के हरिनगर में परिवार अपने 5 साल के मासूम को पड़ोसी के पास छोड़कर बाजार गया था। लेकिन माता-पिता जब बाजार से लौटे तो उन्हें मासूम बेहोशी की हालत में बेड पर पड़ा मिला। जिसे डॉक्टर ने गंभीर हालत के कारण PGI रेफर कर दिया। पीजीआई रेफर करने के बाद डॉक्टर्स ने कुकर्म होने का खुलासा किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।