10 रूपए किराए के लिए हत्या : एक शव, दो पत्नियां… किसको मिलेगी दावेदारी

हिसार। हिसार में 10 रुपए ऑटो किराए के विवाद में हुए मर्डर केस के बाद शव पर भी एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मारे गए प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र ढाका का शव उनकी दोनो पत्नियों में से किसको मिलेगा, इस बारे में आज फैसला होगा। खुद को मृतक रविंद्र ढाका की पत्नी बताने पर
 

हिसार। हिसार में 10 रुपए ऑटो किराए के विवाद में हुए मर्डर केस के बाद शव पर भी एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मारे गए प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र ढाका का शव उनकी दोनो पत्नियों में से किसको मिलेगा, इस बारे में आज फैसला होगा।

खुद को मृतक रविंद्र ढाका की पत्नी बताने पर दो महिलाओं द्वारा किए गए दावे के बीच मामला उलझा है। दावेदारी के कारण गुरुवार को रविंद्र ढाका का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। मृतक की दो पत्नियां शव को ले जाने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंच गई थीं। दोनों में काफी बहस हुई। दोनों ही शव ले जाने की जिद्द पर अड़ी रहीं।

मिलगेट थाना पुलिस ने दोनों पत्नियों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि देर शाम होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पहले एक ही पत्नी के बयान दर्ज किए थे। बाद में अग्रोहा से दूसरी पत्नी भी आ गई थी। आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद ही तय होगा कि शव कौन लेकर जाएगा।

दूसरी ओर पहली पत्नी व उसके परिजन कोर्ट से स्टे लाने की कह रहे थे। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि अग्रोहा में रहने वाली पत्नी के साथ उसका तलाक का केस चल रहा है और बिना तलाक के ही रविंद्र ढ़ाका ने धर्म बदलकर दूसरी शादी कर ली थी। दोनों शादियों से रविंद्र ढ़ाका को तीन बच्चे हैं।

जानिए क्या था मामला :
बुधवार रात करीब साढ़े 7 बजे रविंद्र बस अड्डा से ई-रिक्शा में बैठकर घर राजीव नगर की ओर जा रहा था। उस दौरान ई-रिक्शा चालक से किराए को लेकर झगड़ा हो गया और चालक ने सिर पर नुकीली चीजों से वार कर हमला कर दिया। इससे रविंद्र की मौत हो गई। उनके अलावा एक और व्यक्ति उनके साथ था, वह मौके से फरार हो गया था।