खुद को डॉक्टर बताया आराम से शोरूम में बैठा हजारों की शॉपिंग कर निकल गया
एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार शहर के पीएलए मार्केट में कपड़ा व्यापारी के साथ एक शख्स हजारों रुपये की ठगी कर गया। करीब तीन घंटे बीत जाने के बाद ठगी का पता चला। ठगी करने वाले ने खुद को शहर के एक निजी अस्पताल का डॉक्टर बताया। जब अस्पताल गए तो पत चला कि इस नाम का यहां पर कोई डॉक्टर नहीं है। इसके बाद पीएलए पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने शोरूम संचालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। ठगी करने वाले शख्स का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
पेगासस से जासूसी नही सस्ती, दस लोगों की जासूसी के लिए खर्च करने होंगे इतने करोड़…
करीब आधा घंटा शोरूम में रूका
पीएलए में कपड़े का शोरूम चलाने वाले ऋषिराज ने बताया कि रात करीब सवा आठ बजे एक शख्स दुकान पर आया।उसने कहा कि वह एक अस्पताल में डॉक्टर है। मुझे कुछ कपड़े खरीदने है। उसके बाद उसने कपड़े खरीदे। काफी देर तक शोरूम में इधर उधर घूमता रहा और सामान एकत्रित करता रहा। करीब 12 हजार रुपये की खरीदारी की। उसने कहा कि बाहर उसके परिवार के लोग पिज्जा खा रहे है एक बार मैं उनके पास जाकर आता हूं। यह बात कह कर वह दुकान से चला गया। रात करीब 11 बजे तक उसका इंतजार किया लेकिन वह नहीं आया। फिर उसके द्वारा बनाए गए अस्पताल में गए। वहां पर पूछताछ की तो पता चला कि इस नाम का कोई डॉक्टर अस्पताल में नहीं है। उसके बाद पता चला कि वह शख्स ठगी कर गया है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी।
पहले भी कर चुका है वारदात
जानकारी अनुसार उक्त शख्स रोहतक, हांसी में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। हिसार में भी कई वारदातें कर चुका है। जिस भी दुकान पर जाता है वहां पर अपने आप को डॉक्टर बताता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।