वेब सीरीज देखकर करने लगा सो रहे लोगों पर हमला, पांच पेट्रोल कर्मचारियों पर हथौड़े से किए वार

हिसार। पेट्रोल पंप पर 3 कर्मचारियों पर हथौड़े से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। वारदात सिरसा रोड स्थित पुरानी चुंगी के पास गोयल ब्रदर्स पेट्रोल पंप की है। हमलावर शहर के नजदीकी गांव का ही रहने वाला है। इस मामले में मंगलवार को एसपी बलवान सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपी के
 

हिसार। पेट्रोल पंप पर 3 कर्मचारियों पर हथौड़े से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। वारदात सिरसा रोड स्थित पुरानी चुंगी के पास गोयल ब्रदर्स पेट्रोल पंप की है। हमलावर शहर के नजदीकी गांव का ही रहने वाला है। इस मामले में मंगलवार को एसपी बलवान सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपी के पकड़े जाने की सूचना दी। हालांकि अभी आरोपित का नाम और पता सार्वजनिक नहीं किया गया है।

आरोपी ने इससे पहले शुभम फिलिंग स्टेशन पर भी दो कर्मचारियों के ऊपर हमला किया था। उस दौरान भी आरोपी ने रात 2:30 बजे से लेकर 3:00 के बीच में वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने यह दोनों वारदात नशे में धुत होकर की। आरोपी को नशे की लत थी नशे में ही उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने एक वेब सीरीज और साउथ मूवी से देखकर दोनों वारदातों को अंजाम दिया।

 पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए 150 प्रश्न तैयार किए थे। इन सवालों के जवाब उससे मांगे तो उसने वारदात को कबूल लिया। मामला पिछले सप्ताह वीरवार का है। रात 2:00 बजे गोयल पेट्रोल पंप पर हमलावर ने 3 कर्मचारियों पर हथौड़े से वार किया। कर्मचारी उस वक्त सो रहे थे। जिसमें पंप मैनेजर राजस्थान के नागौर के गांव झरिया निवासी 48 वर्षीय हनुमान की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं पेट्रोल पंप पर प्रदूषण जांच करने वाले ऑपरेटर उत्तर प्रदेश के रहने वाले बृजेश, राजस्थान के रहने वाले घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  जहां सुबह 7:30 बजे बृजेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं घनश्याम क्या उपचार किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि सामान्य जांच में आरोपी का पता नहीं लग पाया था इसीलिए नारकोटिक्स से जानकारी लेकर आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। जिले के करीब 1000 लोगों से पूछताछ की गई। आखिरकार 3 लोगों पर शक के आधार पर कड़ाई से पूछताछ की तो उसमें आरोपी का पता चल सका।