{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में ग्रुप सी की नौकरियों में अग्निवीरों को बड़ी छूट, नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा

Agniveers in Group C jobs :हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता आसान हो गया है। प्रदेश में अब ग्रुप सी की नौकरियों में अग्निवीरों को बड़ी छूट (Agniveers in Group C jobs) दी जाने वाली है। अब इन नौकरियों के लिए अग्निवीरों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। अब इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से- 
 

HR Breaking News (Group C jobs) हरियाणा में ग्रुप सी की नौकरियों में अग्निवीरों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली गई है। अब लिखित परीक्षा में छूट मिलने से अग्निवीरों के लिए भर्ती की राह आसान होगी। इसके साथ ही अन्य भर्ती परीक्षा में भी राहत दी गई है। अब इस छूट के बाद अग्निवीरों को ग्रुप सी की नौकरियों (Group C jobs for Agniveers) के लिए लिखित परीक्षा की जरूरत नहीं होगी।

कब लिया गया एग्जाम से छूट देने का फैसला 


दरअसल, आपको बता दें कि पूर्व अग्नि वीरों को सरकारी नौकरियों में भर्ती (Recruitment of fire warriors in government jobs) के लिए लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। हरियाणा सरकार की ओर से गत 10 अक्टूबर को हुई कैबिनेट की मीटिंग में ग्रुप सी के पदों पर सीधी भर्ती में पूर्व अग्नि वीरों को लिखित एग्जाम से छूट देने का फैसला लिया गया था। अब अधिसूचना जारी की गई है।

 

पूर्व अग्नि वीरों को मिलेगा क्षैतिज आरक्षण का फायदा 


साथ ही पुलिस कांस्टेबल, वनरक्षक, वन्य जीव रक्षक, जेल वार्डर, माइनिंग गार्ड और फायर ऑपरेटर-कम-ड्राइवर के साथ ही कई पदों पर भर्ती में उन्हें शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट से भी राहत मिलेगी। मानव संसाधन विभाग (Human Resources Department) की तरफ से जारी निर्देशों के मुताबिक पूर्व अग्नि वीरों को सरकारी सेवाओं में क्षैतिज आरक्षण का फायदा भी मिलेगा।

कब से लागू माने जाएंगे नए आदेश 


मानव संसाधन विभाग के मुताबिक नए आदेश विगत 1 सितंबर से लागू माने जाने वाले हैं। ग्रुप-B के कौशल विशेषज्ञता से जुड़े पदों  (Group-B posts) पर 1 प्रतिशत और तय कैटेगरी के ग्रुप-सी पदों पर 5 प्रतिशत आरक्षण का प्रोविजन (Provision for reservation in Group-C posts) किया है।


गृह विभाग के पुलिस कांस्टेबल (Police Constable of Home Department), irb के कांस्टेबल, कांस्टेबल, वनरक्षक, वन्य जीव रक्षक, जेल वार्डर, माइनिंग गार्ड और फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर पदों पर 20 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण मिलेगा। आरक्षण के अंतर्गत कई कैटेगरी के अलग-अलग रोस्टर पॉइंट भी तय किए हैं।