सीबीएसई ने 2027 की परीक्षा से पहले जारी किया थ्योरी और प्रैक्टिकल व असेसमेंट के मार्क्स का डिस्ट्रीब्यूशन
HR Breaking News (CBSE Exam) : बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को अब केवल पाठ्यक्रम ही नहीं, बल्कि प्रत्येक विषय के परीक्षा पैटर्न और अंक विभाजन की जानकारी भी रखनी होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विषयवार मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। इसके तहत थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट (internal assessment) के अंकों का विवरण स्पष्ट किया गया है। स्कूलों को भी निर्धारित पैटर्न के अनुसार ही विद्यार्थियों के अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
मूल्यांकन का तरीका होगा अलग
सीबीएसई (CBSE latest news) के जारी विवरण में विषय कोड, परीक्षा अवधि और लिखित परीक्षा के साथ प्रैक्टिकल व इंटरनल असेसमेंट के अंकों की जानकारी दी गई है। सभी विषयों का कुल मूल्यांकन 100 अंकों का होगा, लेकिन इसमें थ्योरी और आंतरिक मूल्यांकन की हिस्सेदारी विषय के अनुसार तय की गई है। सामान्य विषयों में 80 अंक लिखित परीक्षा और 20 अंक इंटरनल असेसमेंट के निर्धारित हैं। वहीं विज्ञान सहित प्रायोगिक विषयों में 70 अंक थ्योरी और 30 अंक प्रैक्टिकल के होंगे। व्यावसायिक विषयों में भी इसी तरह अलग-अलग अनुपात में अंक निर्धारित किए गए हैं।
अंक अपलोड करने से पहले स्कूलों को करना होगा मिलान
बोर्ड ने स्कूलों को (latest update cbse) निर्देश दिए हैं कि प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के अंक दर्ज करते समय विषयवार निर्धारित अधिकतम सीमा का विशेष ध्यान रखें। गलत अंक दर्ज होने पर बाद में संशोधन की प्रक्रिया अपनानी पड़ती है। ऐसे में पहले से जारी मार्किंग पैटर्न के आधार पर स्कूल प्रबंधन और विषय अध्यापक अंक अपलोड करने से पहले उनका मिलान कर सकेंगे। इससे परिणाम तैयार करने के दौरान तकनीकी त्रुटियों को कम करने में मदद मिलेगी।
विंटर बाउंड स्कूलों में 19 दिसंबर तक प्रैक्टिकल
सीबीएसई ने प्रैक्टिकल (CBSE Practica) और इंटरनल असेसमेंट के लिए स्कूलों के अनुसार अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किया है। विंटर बाउंड स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 नवंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक आयोजित होंगी। अन्य स्कूलों में 1 जनवरी से 13 फरवरी तक प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट पूरा किया जाएगा।
एचबीएसई ने जारी किया मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षाओं का परिणाम
वहीं दूसरी और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana School Education Board) ने अक्टूबर 2026 में आयोजित सीनियर सेकेंडरी की शैक्षिक और मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी बोर्ड के आधिकारिक (HBSE update) वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए अनुक्रमांक या नाम तिथि का इस्तेमाल किया जा सकता है। बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर शंकर लाल धूपड़ सचिव दीमक बाबूलाल करवाने ने बताया कि शैक्षिक पूरक परीक्षा में कुल 721 परीक्षार्थियों में से ने भाग लिया था इनमें से 4932 विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि 2044 विद्यार्थियों के कंपार्टमेंट आई है। इस परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 68.32 रहा। वहीं मुक्त विद्यालय के पूरक परीक्षा में कुल 12864 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 6702 विद्यार्थी पास हुए और 6162 की रि-अपीयर आई है। परीक्षा का परिणाम 52.10 प्रतिशत रहा है।