{"vars":{"id": "93802:4123"}}

DigiLocker Marksheet Download 2026 Update : 10वीं व 12वीं कक्षा की मार्कशीट डिजिलॉकर से ऑनलाइन डाउनलोउ करें

 

HR Breaking News (DigiLocker Marksheet Download 2026 Update) स्टूडेंट के लिए डिजिलॉकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण ऑनलाइन सुविधा है। सरकार द्वारा प्रमाणित इस लॉकर पर डिजिटल रूप से स्टूडेंट अपने डॉक्यूमेंट को रख सकते हैं। डिजिलॉकर पर उपलब्ध डॉक्यूमेंट को प्रमाणित डॉक्यूमेंट माना जाता है। चलिए जानते हैं डिजिलॉकर पर मार्कशीट कैसे सुरक्षित रहती है और इसको डाउनलोड कैसे करें इसके बारे में विस्तार से- 

 

DigiLocker Marksheet Download 2026 Update

डिजिलॉकर सरकार द्वारा बनाई गई एक ऐसी सुविधा है जिसके माध्यम से आप अपने ओरिजिनल दस्तावेज को ऑनलाइन सेफ रख सकते हैं। DigiLocker पर रखे गए दस्तावेज की प्रमाणिकता भी 100% होती है और आपको हार्ड कॉपी की जरूरत नहीं पड़ती। डिजिलॉकरपर ज्यादातर स्टूडेंट्स आईडी बनाते हैं और अपनी 10वीं या 12वीं की मार्कशीट भी इस पर रखते हैं परंतु बहुत सारे स्टूडेंट को यह नहीं पता है कि DigiLockerसे Marksheet Downloadकैसे की जाती है। इस लेख में चलिए जानते हैं।

 

DigiLocker पर Marksheet रखने का फायदा 
Marksheet पर अगर आप अपनी Marksheet रखते हैं तो आपको उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप किसी यूनिवर्सिटी कॉलेज में एडमिशन लेने जाते हैं या किसी अन्य कामकाज के लिए आपको दस्तावेज चाहिए तो आपको उसकी फोटो कॉपी करने की आवश्यकता नहीं होगी। आप सीधा DigiLocker से Download करके Marksheet फैकल्टी को उपलब्ध करा सकते हैं। तो स्टूडेंट्स आप भी आसानी से DigiLocker से अपनी Marksheet को ऑनलाइन PDF फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं। आज हम इस लेख में इसी बारे में बात करेंगे कि DigiLocker se 10th 12th ki Marksheet kaise Download करें और इसमें आपके पास कौन सी जानकारी होना अति आवश्यक है। मार्कशीट नहीं दिखे तो हमें क्या करना चाहिए और फिर डिजिटल रूप से मार्कशीट कैसे डाउनलोड हो सकती है। चलिए जानते हैं लेख में DigiLocker Marksheet Download 2026 Update के बारे में विस्तार से। 

 

DigiLocker Marksheet Download 2026 Quick Overview

Details Information
Article title DigiLocker Marksheet Download update 2026
Document type 1 10th Marksheet
Document type 2 12th Marksheet
service by DigiLocker
Official Website digilocker.gov.in
Available Format Digital Document / PDF (where available)
Required Details for service Board Name, Exam Year, Roll Number
Login Requirements DigiLocker Account
Registration Online
Method online
Document Availability Depends on Board Records
Official Support  DigiLocker Help & Support
Other Support  Locak CSC Center
Our Website hrbreakingnews.com

    


डिजिटल दस्तावेजों को उपलब्ध कराने का प्लेटफार्म है DigiLocker


बता दें कि डिजिलॉकर भारत सरकार द्वारा प्रमाणित है और यह भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इसमें डिजिटल दस्तावेजों को उपलब्ध कराया जाता है। यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसे विद्यार्थी व अन्य व्यक्ति अपने बोर्ड से संबंधित या संस्थाओं से संबंधित दस्तावेजों को इस पर रख सकते हैं। डिजिलॉकर या नेशनल अकादमी के डिपॉजिटरी पर आप अपने रिकार्ड को प्रमाणित रूप से रख सकते हैं। डिजिलॉकर मार्कशीट डाउनलोड 2026 के बारे में एक लेटेस्ट अपडेट भी है। डिजिलॉकर की एक आधिकारिक वेबसाइट होती है जो क्लास 10वीं और क्लास 12वीं की मार्कशीट जैसे दस्तावेजों को अलग-अलग श्रेणी में सेव करके रखती है। 

 

DigiLocker Marksheet Download 2026 Update : 10वीं व 12वीं कक्षा की मार्कशीट डिजिलॉकर से ऑनलाइन डाउनलोउ करें

DigiLocker Marksheet status 2026 Update


यहां पर यह जरूरी नहीं है कि आपकी मार्कशीट सीधा डिजिटल लॉकर पर मिल जाएगी। जब बोर्ड के द्वारा आपकी मार्कशीट जारी की जाएगी तो उसका डिजिलॉकर पर डाटा उपलब्ध होने पर ही वह दिखाई देगी। इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध रिकॉर्ड इस बात पर निर्भर करता है कि डिजिलॉकर पर आपकी मार्कशीट अपलोडेड एवं इश्यू है या नहीं। आप अगर सीबीएसई के विद्यार्थी हैं तो डिजिटल लॉकर पर लॉगिन करके अपनी मार्कशीट आसानी से देख सकते हैं। डिजिलॉकर अकाउंट्स एक्सेस कोड की प्रक्रिया को लागू करना भी आसान है। एक्सेस कोड नहीं मिलता है तो स्कूल से संपर्क किया जा सकता है और सीबीएसई की आधिकारिक निर्देशों को देख सकते हैं। दूसरे बोर्ड के विद्यार्थी भी डिजिलॉकर पर अपने बोर्ड का नाम खोज कर अपनी मार्कशीट को चेक कर सकते हैं कि यह वहां उपलब्ध है या नहीं। किसी दूसरे बोर्ड की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए जरूरी नहीं है कि CBSE वाला ही तरीका लागू हो।


क्या होता है DigiLocker
अब सवाल उठता है कि आखिर डिजिलॉकर क्या है। तो हम आपको आसान और सरल भाषा में बता दें कि डिजिलॉकर एक स्टूडेंट की तिजोरी है, जहां पर स्टूडेंट्स अपने दस्तावेजों को उस तिजोरी में रख सकते हैं। अब उनको अपने डॉक्यूमेंट किसी फाइल या किसी हार्ड गोदरेज की तिजोरी में रखने की आवश्यकता नहीं है। जैसे घर में मार्कशीट और प्रमाण पत्र दूसरे कागजात संभाल कर रखे जाते हैं, वैसे ही डिजिटल दस्तावेज भी ऑनलाइन सुरक्षित तरीके से रखे जाते हैं। इसका इस्तेमाल एक यूनिक आईडी के माध्यम से विद्यार्थी कर सकता है। इसे कोई चुरा नहीं सकता। 

 

DigiLocker पर मिलते हैं कौनसे दस्तावेज, क्या से प्रमाणित होते हैं


DigiLocker प्लेटफार्म पर अलग-अलग सरकारी विभाग और शैक्षणिक संस्थान अपने दस्तावेज उपलब्ध कराते हैं। अगर बोर्ड ने अपनी मार्कशीट जारी करके डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिया तो आप अकाउंट में लॉगिन करके उसको आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि डिजिलॉकर में बोर्ड की ओर से जारी मार्कशीट और उसके खुद  अपलोड किए गए कागज की फोटो पीडीएफ एक जैसी चीज नहीं है। डाउनलोड से अलग जो डॉक्यूमेंट इशू होता है वह दस्तावेज अपलोडेड डॉक्यूमेंट में फाइल में होता है। इसे खुद अपलोड किया जाता है, इसलिए अगर आपको असली डिजिटल मार्कशीट चाहिए तो केवल अपने मार्कशीट की फोटो अपलोड करने के बजाय बोर्ड द्वारा जारी दस्तावेज प्राप्त करने की कोशिश करें ताकि उसकी प्रामाणिकता पूरी हो। अगर आपने खुद से अपलोड किया है तो उसकी प्रामाणिकता पर संदेह हो सकता है। 


10वीं 12वीं की मार्कशीट DigiLocker से Download करने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए

अब सवाल उठता है कि DigiLocker से Marksheet Download करनी है तो इसके लिए क्या-क्या दस्तावेजों की जरूरत होगी। यह एक बहुत आसान प्रक्रिया है। इसे आप अपने मोबाइल से आसानी से Use कर सकते हैं। इसमें कुछ चीज जरूरी चाहिए जो निम्नलिखित हैं।

  • डिजिलॉकर पर अकाउंट बना हो। मोबाइल नंबर कनेक्ट हो, ताकि लॉगिन किया जा सके। 
  • डिजिलॉकर के अकाउंट के लॉगइन की जानकारी आपके पास हो। 
  • आपको अपने बोर्ड का नाम पता हो। 
  • परीक्षा किस साल हुई थी यह जानकारी होनी चाहिए 
  • आपको अपने रोल नंबर के बारे में पता होना चाहिए या अन्य मांगी गई जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए।
  • अगर बोर्ड की प्रक्रिया में आवश्यक है तो एक्सेस कोड और अन्य सत्यापन भी जरूरी होंगे

 

DigiLocker के माध्यम से दसवीं की Marksheet Download करने का तरीका 

 

दसवीं की मार्कशीट डिजिलॉकर से डाउनलोड करना बहुत आसान है। इस मार्कशीट को डाउनलोड करने के लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। अपने मोबाइल से आसानी से डिजिलॉकर की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसको बिल्कुल आसन तरीके से-


 
Step 1 वेबसाइट खोलें और डिजिलॉकर पर करें Open 


सबसे पहला Step यही होगा कि आपको अपने ब्राउजर में डिजिलॉकर की वेबसाइट खोलनी होगी। इसके लिए आपके मोबाइल में इंटरनेट होना आवश्यक है। डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट है www.digilocker.gov.in आप इस वेबसाइट पर जाकर डिजिलॉकर खोल सकते हैं। यहां से आप अपने दस्तावेज को अपलोड या डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

Step 2 DigiLocker में Login करें 
आपको वेबसाइट खोलने के बाद वहां पर एक प्रमुख लॉगइन का ऑप्शन मिलेगा। आप डिजिलॉकर पर जाकर वहां पर लॉगिन कर सकते हैं। अगर आपने अकाउंट बना रखा है, अकाउंट नहीं बना है तो आप क्रिएट अकाउंट कर सकते हैं या फिर साइन अप के साथ पूरी जानकारी भर सकते हैं और ओटीपी के माध्यम से डिजिलॉकर को एक्टिवेट कर सकते हैं।


 
Step 3 मार्कशीट खोजने के लिए विकल्प पर जाएं 
आपके अकाउंट में लॉगइन करने के बाद मार्कशीट खोजनी होगी। वहां आपको अलग-अलग विकल्प मिलेंगे। ब्राउज डॉक्यूमेंट में जाकर आप अपनी मार्कशीट अपलोड कर सकते हैं तो वहीं एजुकेशन वाले क्षेत्र पर जाकर आप अपनी मार्कशीट को खोल सकते हैं। 

 

Step 4 अपने बोर्ड का नाम डिजिलॉकर में भरें
अगर आप एजुकेशन वाले हिस्से पर जाते हैं तो आप अपने बोर्ड का नाम वहां पर चुनें। वहां से बोर्ड का नाम सेलेक्ट करने पर 10वीं की परीक्षा का ऑप्शन चुनें। जहां से भी आपने पढ़ाई की है इस बोर्ड पर आपको क्लिक करना होगा। उदाहरण के लिए हरियाणा बोर्ड है तो एचबीएसई पर क्लिक करें। 

 

Step 5 अपनी कक्षा का चयन करें 
आपको डिजिलॉकर पर जाकर अपनी कक्षा का चयन करना होगा। कक्षा चुनने के लिए आपको क्लास 10th मार्कशीट या क्लास 10वीं मार्कशीट जैसा ऑप्शन दिखाई देगा। अलग-अलग बोर्ड के दस्तावेज का नाम अलग हो सकता है। इसलिए सूची को सही दस्तावेज के हिसाब से ही चुनें। मांगी गई जानकारी को भारें। 

 

Step 6 में आपको मांगी गई जानकारी उपलब्ध करानी होगी 
इसमें आपकी परीक्षा का ईयर, रोल नंबर और आपकी अन्य जानकारी मांगी जा सकती है। जानकारी में एडमिट कार्ड या रिजल्ट में दिया गया कोड भरा जा सकता है। 

 

Step 7  get document from Digi locker पर करें क्लिक


आपने जानकारी भर दी है तो आपको अब मार्कशीट डाउनलोड करने के बहुत नजदीक पहुंच गए हैं। आप गेट डॉक्यूमेंट पर जाकर क्लिक करेंगे तो डिजिलॉकर पर उपलब्ध आपकी मार्कशीट या अन्य जानकारी आ जाएगी। आप यहां से मार्कशीट देख सकते हैं। इशू डॉक्यूमेंट वाले क्षेत्र पर जाकर ही आप प्रमाणित मार्कशीट को डाउनलोड करने की प्रक्रिया पर जाएंग।


 Step 8 मार्कशीट को ओपन करके करें डाउनलोड 


अंतिम चरण में आपको मार्कशीट को डिजिलॉकर से डाउनलोड करना होगा। आपको 10वीं में मार्कशीट खोलकर उसे पीडीएफ के विकल्प पर जाकर क्लिक करना होगा या फिर सीधा डाउनलोड का ऑप्शन भी मिलता है तो उस पर भी क्लिक कर सकते हैं। डाउनलोड की गई फाइल मोबाइल की गैलरी में मिल जाएगी। नहीं तो मोबाइल के डाउनलोड्स में भी आपको फाइल मिल सकती है। ध्यान रहे कि आपको मार्कशीट तभी मिलेगी जब संभावित बोर्ड के द्वारा आपका रिकॉर्ड डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराया गया हो।
 

 

DigiLocker के माध्यम से 12वीं की Marksheet Download करने का तरीका 


आपने दसवीं की मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका सिखा है। डिजिलॉकर पर 12वीं की मार्कशीट को डाउनलोड करने का तरीका भी काफी आसान है। आपको हम बहुत ही विस्तार से और संक्षिप्त में बहुत आसान भाषा में बताएंगे कि आप अपनी 12वीं की मार्कशीट को डिजिलॉकर पर कैसे डाउनलोड करें। आपको डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी या फिर आप एप में भी लॉगिन कर सकते हैं। ब्राउजर में जाकर एजुकेशन श्रेणी का चयन करें। क्लास की 12वीं की मार्कशीट का विकल्प मिलेगा, दसवीं की तरह ही आप अपनी परीक्षा का साल, रोल नंबर, मांगी गई जानकारी भर दें। आप जैसे ही जानकारी भर देंगे Get Document का ऑप्शन आएगा और आप DigiLocker पर Get Document करके फाइल को PDF के रूप में सेव कर सकते हैं। अगर आपके डॉक्यूमेंट इशू हुआ है तो यह आपके लिए बहुत अच्छी बात होगी ताकि आपको प्रमाणित मार्कशीट मिलेगी। अब मार्कशीट खुल जाने पर इसको PDF के रूप में ही डाउनलोड करें या फिर प्रिंट भी निकाल सकते हैं। अगर आप सीबीएसई के विद्यार्थी हैं तो एक्सेस कोड की प्रक्रिया लागू होगी। अगर किसी अन्य बोर्ड के हैं तो उस बोर्ड के अनुसार आपको नियम फॉलो करने होंगे। 


मोबाइल में DigiLocker Marksheet को सेव करने का तरीका 


डिजिलॉकर की मार्कशीट को मोबाइल फोन में सेव करने का बहुत आसान तरीका है। डिजिलॉकर मार्कशीट को सेव करने के लिए आपको मार्कशीट ऊपर दिए गए तरीकों से उत्पन्न करनी होगी। आपको बताई गई प्रक्रिया का पालन करना होगा और डाउनलोड पीडीएफ या फिर डाउनलोड एज पीडीएफ या फिर प्रिंट द डॉक्युमेंट के ऑप्शन पर जाकर आप अपनी मार्कशीट को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

 

डिजिलॉकर की मार्कशीट की क्या है प्रामाणिकता 


अब सवाल उठता है कि डिजिलॉकर पर जो मार्कशीट उपलब्ध हुई है, वह असली मानी जाएगी या नहीं। यह बात दो चीजों पर निर्भर करती है। पहली बात तो यह है कि अगर डॉक्यूमेंट आपने खुद से डिजिलॉकर पर अपलोड किया है तो उसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठ सकता है। वहीं आपके डॉक्यूमेंट को बोर्ड की तरफ से इशू किया गया है तो उस डॉक्यूमेंट को प्रमाणित दस्तावेज माना जाएगा। जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल कॉलेज के एडमिशन में या अन्य चीजों में किया जाता है। जहां आप मार्कशीट जमा कर रहे हैं। नियम जरूर देख लें।

 

DigiLocker Marksheet Download 2026 Important Links

DigiLocker Marksheet PDF Downlodad
Official Website https://www.digilocker.gov.in/
Our Home Page

https://hrbreakingnews.com/

     

अगर डिजिलॉकर में न दिखे मार्कशीट तो क्या करें?
डिजिलॉकर में मार्कशीट न दिखाई देने के कई कारण हो सकते हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में-

1. गलत रोल नंबर
DigiLocker  में मार्कशीट ना देखने का प्रथम कारण रोल नंबर हो सकता है। डिजिलॉकर में मार्कशीट ना देखने का कारण गलत रोल नंबर भी हो सकता है। अगर आपने रोल नंबर डालते हुए गलती की है तो आपके लिए परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
2. बोर्ड का चुनाव 
 दूसरा कारण बोर्ड का चुनाव हो सकता है। आप गलत बोर्ड का चुनाव करते हैं तो आपको अपनी मार्कशीट नहीं मिलेगी। 

3. परीक्षा देने का साल 
अगर आप परीक्षा देने का साल भी सही नहीं भरते हैं तो आपको परेशानी का सामना निश्चित रूप से करना पड़ेगा। 

4.देरी से अपलोड
अगर आपने दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है तो आपको रिसीव डॉक्यूमेंट क्षेत्र में जाना होगा। वहीं आपको मार्कशीट मिलेगी। कई बार यह देरी से अपलोड होती है, तो इंतजार कर सकते हैं। 

DigiLocker में मार्कशीट न मिले तो फिर क्या करें !
अब सवाल आता है कि फिर भी DigiLocker में मार्केशीट न मिलें तो क्या करें। तो आपको कुछ प्रतीक्षा करनी चाहिए। क्योंकि डिजिलॉकर पर दस्तावेज उपलब्ध कराने में थोड़ा समय लगता है। आधिकारिक वेबसाइट या स्कूल से संपर्क कर सकते हैं और वहां से इसकी जानकारी ले सकते हैं। 

CBSE के एक्सेस कोड को कैसे करें जांच?

अगर आपकी प्रक्रिया में एक्सेस कोड की जरूरत पड़ रही है तो आप स्कूल के माध्यम से डिजिलॉकर का एक्सेस कोड ले सकते हैं। अनजान व्यक्ति को यह कोड बिल्कुल ना बताएं। 

फिर भी DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड में दिक्कत हो तो क्या करें? 
अगर फिर भी मार्कशीट डाउनलोड नहीं होता है तो आप डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर हेल्प या सपोर्ट बटन पर जाकर हेल्प ले सकते हैं।
 

DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करते समय रखें इन बातों का ध्यान 
मार्कशीट डाउनलोड कर रहे हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट व आधिकारिक एप का ही इस्तेमाल करें। ओटीपी पासवर्ड या किसी भी अन्य प्रकार की जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति को ना दें। वेबसाइट पर मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए कोई शुल्क न दें। मार्कशीट के नाम पर किसी भी प्रकार की ठगी से इसी प्रकार से बचा जा सकता है, क्योंकि इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगता है। आप अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का साल जरूर जांच लें। गलत होता है तो बोर्ड से संपर्क करें। पीडीएफ डाउनलोड होने के बाद उसे सुरक्षित फोल्डर में रखें। 


DigiLocker Marksheet Download 2026 Update FAQs

1. डिजिलॉकर पर दसवीं की मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका क्या है?


अक्सर पूछा जाता है कि डिजिलॉकर में मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें। इसको आप आधिकारिक वेबसाइट या एप में लॉगइन करके अपनी जानकारी भर के डाउनलोड कर सकते हैं। 

2. 12वीं की मार्कशीट डिजिलॉकर से कैसे निकालें? 


10वीं और 12वीं की मार्कशीट निकालना के लिए एक जैसा ही तरीका है। आप Step बाय Step डिजिलॉकर की वेबसाइट पर जाकर अपने बारे में जानकारी भरकर दस्तावेज को प्राप्त कर सकते हैं। 

3. कितने रुपए लगते हैं डिजिलॉकर पर मार्कशीट डाउनलोड करने में? 
कोई रुपया नहीं लगता है। किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और किसी को रुपया ना दें। 

4. क्या मोबाइल से ही डिजिलॉकर पर वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड हो सकती है? 
हां, मोबाइल पर लोगइन करके आधिकारिक वेबसाइट या फिर एप के माध्यम से आप अपने मोबाइल में लॉगिन करके मार्कशीट को प्राप्त कर सकते हैं। 

5. क्या कॉलेज में डिजिलॉकर की मार्कशीट चलेगी? 
यह संबंधित बोर्ड पर निर्भर करता है कि वह किस प्रकार से आपसे दस्तावेज लेता है। कॉलेज व संस्थान अगर दस्तावेज सत्यापन करना चाह रहा है तो इश्यूज डॉक्यूमेंट ही चलेगा। 

6. DigiLocker में मार्कशीट न दिखे तो क्या करें? 
डिजिलॉकर में मार्कशीट न दिखे तो आप संबंधित अपने बोर्ड या फिर स्कूल में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और वहां अपने डॉक्यूमेंट को इशू करने के बारे में पत्र दे सकते हैं। 

7. आधार कार्ड के बिना DigiLocker Account बन सकता है? 
अकाउंट आधार कार्ड के बगैर बन सकता है लेकिन डिजिलॉकर पर कुछ दस्तावेजों की सत्यापन के लिए आधार कार्ड की जानकारी आवश्यकता हो जाती है। 

8. DigiLocker Access कोड क्या CBSE की DigiLocker Marksheet Download करने के लिए आवश्यक है? 
हां, सीबीएसई की तरफ से अकाउंट की स्थिति पर निर्भर करता है। कुछ विद्यार्थियों का अकाउंट क्रिएट करने के लिए स्कूल के माध्यम से एक्सेस कोड दिया जाता है। वहीं कुछ को स्कूल खुद से ही पूरी डिटेल्स दे देते हैं। अगर ना मिले तो स्कूल से संपर्क किया जा सकता है। 

9. क्या DigiLocker की Marksheet PDF में Download हो सकती है?
 हां, डिजिलॉकर से आप मार्कशीट को पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल करना होगा। 

10. क्या DigiLocker में 10वीं और 12वीं की पुरानी मार्कशीट मिल जाएगी? 
यह इस बात पर निर्भर करता है कि डिजिलॉकर पर डॉक्यूमेंट बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराया गया है या नहीं। आपने खुद से डॉक्यूमेंट को अपलोड किया है या नहीं। अगर आपको पुराना रिकॉर्ड चाहिए तो आप स्कूल या संबंधित बोर्ड से जानकारी प्राप्त करें। 

DigiLocker Marksheet Download 2026 Update का निष्कर्ष 


आप लोगों ने इस लेख में जाना है कि 10वीं 12वीं की मार्कशीट को डिजिलॉकर के माध्यम से कैसे डाउनलोड करें। यह बहुत आसान Step बाय Step तरीका आपको पूरी जानकारी दे रहा है। गेट डॉक्यूमेंट पर जाकर आप अपने दस्तावेज को प्राप्त कर सकते हैं। डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करना कोई बड़ी मुश्किल का काम नहीं है। हालांकि डिजिलॉकर पर आईडी बनाना थोड़ा कठिन लग सकता है, क्योंकि इसके लिए कई जानकारी की आवश्यकता पड़ती है। इसी प्रकार की जानकारी के लिए hrbreakingnews.com के साथ जुड़े रहें।