IAS Success Story : तैयारी करने के लिए बेटे से रहना पड़ा दूर, दूसरे ही अटेंप्ट में यूपीएससी क्लीयर

IAS Success Story : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास करना आसान नहीं होता, लेकिन अनु कुमारी  ने अपने मजबूत इरादों से यह कर दिखाया। बेटे से दूर रहकर उन्होंने कड़ी मेहनत की और पहले प्रयास में असफलता के बाद भी हार नहीं मानी। दूसरे ही प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 हासिल कर बड़ी सफलता पाई-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (IAS Success Story) संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा देश और दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसकी तैयारी भी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर तब, जब एक मां अपने छोटे बच्चे से दूर रहकर पढ़ाई करे।

हम बात कर रहे हैं अनु कुमारी (IAS Anu Kumari) की, जिन्होंने वर्ष 2017 में यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल कर सभी को चौंका दिया। हालांकि पहली बार में उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के बाद IMT नागपुर से की पढ़ाई-

अनु कुमारी हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) से फिजिक्स में बीएससी (BSc) की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने आईएमटी नागपुर (IMT Nagpur) से एमबीए (MBA) किया। एमबीए पूरा करने के बाद उन्हें एक बड़ी आईटी कंपनी (IT Company) में नौकरी मिल गई, लेकिन वे अपने काम से संतुष्ट नहीं थीं। इसी वजह से उन्होंने यूपीएससी (UPSC) की तैयारी करने का फैसला किया। बाद में उन्होंने इंटरव्यू में भी बताया था कि नौकरी करते हुए भी उन्हें अंदर से संतोष नहीं मिल रहा था।

दो साल रहीं बेटे से दूर-

साल 2012 में उनकी शादी हुई और वे गुरुग्राम में रहने लगीं। कुछ समय बाद वे मां बनीं, लेकिन सिविल सेवा में जाने का सपना उनके मन में बरकरार रहा। ऐसे में उन्होंने अपने बेटे को कुछ समय के लिए अपनी मां के पास भेज दिया और फिर यूपीएससी (UPSC) की तैयारी में जुट गईं। एक मां के रूप में यह फैसला उनकी जिंदगी के सबसे कठिन फैसलों में से एक था।

दूसरे प्रयास में मिली सफलता-

पहले प्रयास में वे यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में महज एक अंक से चयन से चूक गईं। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी। कड़ी मेहनत और मजबूत संकल्प के साथ दोबारा तैयारी की और दूसरे प्रयास में साल 2017 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की।

अब कहां कार्यरत हैं-

आज अनु कुमारी केरल के तिरुवनंतपुरम में जिला कलेक्टर (District Collector) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी सफलता उन लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है, जो शादी या पारिवारिक जिम्मेदारियों के बाद अपने सपनों को पीछे छोड़ देती हैं। अनु कुमारी की कहानी यह दिखाती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

 जीत चुकी हैं अवार्ड-

अनु कुमारी उन चुनिंदा आईएएस (IAS) अधिकारियों में शामिल हैं, जो मैदान में सक्रिय रहकर काम करने के लिए जानी जाती हैं। केरल में अपनी पोस्टिंग के दौरान उन्होंने वहां की ट्राइबल कम्युनिटी (Tribal Community), संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। हाल ही में उन्हें बेस्ट डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर अवॉर्ड (Best District Election Officer Award) से भी सम्मानित किया गया है।