Job Alert : युवाओं के लिए नौकरी का बेहतर अवसर, 1500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती
Job Alert : सरकारी और प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल हाल ही में 1500 सरकारी और प्राइवेट पदों पर भर्ती निकली है। अगर आप नौकरी की तलाश में है तो यह मौका बेहतर हो सकता है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आवेदन की तिथि और निर्धारित पत्रताएं।
HR Breaking News - सरकारी और प्राइवेट नौकरी की भर्ती समय-समय पर निकालती रहती है। अगर आप भी जॉब पाना चाहते हैं तो आज हम आपको कई सरकारी और प्राइवेट खाली पदों के बारे में बताएंगे। जहां आप आवेदन कर नौकरी पा सकते हैं। इस समय सरकारी और प्राईवेट दोनों को मिलाकर 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली हुई है।
DSSSB के सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती -
DSSSB ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती निकली है। इसमें कुल 641 पद खाली है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 नवंबर 2026 तय की गई है। आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 27 वर्ष रहेगी। dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
केंद्रीय भंडारण निगम में 327 पदों पर भर्ती -
केंद्रीय भंडारण निगम में असिस्टेंट मैनेजर और अन्य 327 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 है। आयु सीमा अधिकतम 28 साल निर्धारित की गई है। cewacor.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 321 पद खाली - (National Insurance Company Limited)
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर भर्ती निकली है। इसमें कुल 321 पद खाली है। 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु सीमा 21 साल और अधिकतम 30 साल रखी गई है। नेशनल nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया में 250 पदों पर निकली भर्ती - (Recruitment)
सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया (Supreme Court of India) ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती निकली है। नौकरी पाने के लिए अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 है। आवेदन के लिए ग्रेजुएशन और अन्य निर्धारित पत्रताएं मांगी गई है। sci.gov.in पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं।
सीएसआईआर CFTRI ने 28 पद पर निकाली भर्ती -
CSIR सीएफटीआरआई ने टेक्नीशियन के 28 पद पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2026 है। वही इसके लिए अधिकतम 18 साल आयु निर्धारित की गई है। cftri.res.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड पद खाली -
THDC इंडिया लिमिटेड में जूनियर मैनेजर और अन्य पद खाली है। कुल 10 पदों पर भर्ती निकली हुई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2026 है। योग्यताएं का सीए, सीएमए और अन्य निर्धारित पत्रताएं रहेगी। thdc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इंदिरा गांधी आयुविज्ञान संस्था ने निकाली भर्ती -
इसके अलावा भी पटना में इंदिरा गांधी आयुविज्ञान संस्था (Indira Gandhi Institute of Medical Sciences) ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकली हुई है। जॉब पाने के लिए आप 4 नवंबर 2026 से पहले आवेदन कर सकते हैं। igims.org वेबसाइट पर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।
चंद्रगुप्त इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में भर्ती
पटना, चंद्रगुप्त इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (Chandragupta Institute of Management) ने रिसर्च एसोसिएटेड के पद पर भर्ती निकली हुई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 ते की गई है ऑनलाइन आवेदन करने के लिए cimp.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।