{"vars":{"id": "93802:4123"}}

PGT संस्कृत प्रमोशन के लिए नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

Rules for PGT Sanskrit Promotion :हरियाणा में पीजीटी संस्कृत शिक्षकों की प्रमोशन से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव किए जाने वाले हैं। अब नए नियमों के तहत प्रमोशन प्रक्रिया और पात्रता के मानकों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। अब पदोन्नती और पात्रता के मापदंड में बड़ा बदलाव किया जाने वाला है। खबर में जानिए PGT संस्कृत प्रमोशन के लिए क्या नियम (PGT Sanskrit Promotion Rules) तय किए गए हैं।
 

HR Breaking News (PGT Sanskrit Promotion) अब सिर्फ वरिष्ठता सूची में स्थान मिलने पर ही PGT संस्कृत प्रमोशन नहीं मिलेगा। हाल ही में प्रदेश में PGT संस्कृत प्रमोशन (Rules for PGT Sanskrit Promotion) के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत पदोन्नति की प्रक्रिया और पात्रता में बड़ा बदलाव आएगा। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि पीजीटी संस्कृत प्रमोशन के लिए प्रक्रिया क्या है। 

अब इन रिकॉर्ड का मिलान होगा अनिवार्य 


दरअसल, आपको बता दें कि C&V संस्कृत शिक्षक से पीजीटी संस्कृत बनने की प्रमोशन प्रक्रिया (Promotion Process of PGT Sanskrit) में अब सिर्फ वरिष्ठता सूची में स्थान होना जरूरी नहीं होगा। शिक्षक की शैक्षणिक योग्यता, विभाग के रिकॉर्ड और ऑनलाइन सेवा से जुड़ी जानकारी का मिलान अनिवार्य होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रमोशन के लिए केस भेजने की प्रक्रिया में जिलाधिकारी को जिम्मा तय करते हुए कहा गया है कि बिना प्रमाणित डॉक्यूमेंट के मामले पर सोच-विचार नहीं होगा।

 

शिक्षक के केस के साथ ये डिग्री होना जरूरी 


हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (Haryana Directorate of Secondary Education) ने रेस्ट आफ हरियाणा कैडर में शास्त्री अध्यापकों को पीजीटी संस्कृत के पद पर प्रमोट (Promoted to post of PGT Sanskrit) करने का फैसला लिया है। संबंधित जिलाधिकारी सभी पात्र शिक्षकों के केस 13 नवंबर 2026 तक तय प्रोफार्मा में खास संदेशवाहक के जरिए निदेशालय भेजे जाएंगे। बता दें कि प्रमोशन प्रस्ताव तैयार करने में जिला कार्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। हर एक शिक्षक के केस के साथ मास्टर डिग्री की मार्कशीट, b.ed डिग्री और तय सारांश पत्र देना अनिवार्य होगा।

 

शिक्षा विभाग ने क्यों बनाए नियम 


साथ ही शिक्षक के खिलाफ शिकायत, विभागीय जांच, अनुशासनात्मक कार्यवाही या अपराधी कार्रवाई से जुड़ी स्थिति का प्रमाण पत्र भी अटैच करना जरूरी होगा। शिक्षा विभाग ने प्रमोशन प्रक्रिया (Education Department Promotion Process) को अदालती मुकदमा और ग्रेस मार्क्स से बचाने के लिए नियम कायम किए हैं। सीनियरिटी का कट ऑफ 31 जुलाई 2021 को जारी सीनियरिटी लिस्ट के मेरिट नंबर 1451 से 1551 तक के शिक्षकों के केस ही स्वीकार होंगे।

प्रमोशन छोड़ने का नियम


इसके साथ ही जो शिक्षक इस अवधि में सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। जिन्होंने पहले प्रमोशन (PGT Sanskrit Promotion Rules) लेने से मना किया था और जिन्हें 1 साल से ज्यादा का समय हो गया है। वह चाहे तो अपने जिला प्रमुख के माध्यम से दोबारा अप्लाई कर सकते हैं