उत्तर पश्चिम रेलवे में 2008 पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि
HR Breaking News (Recruitment in Railway) रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर पश्चिम रेलवे में 2008 पदों पर भर्तियां (Recruitment in North Western Railway) निकाली गई है। अब इन्छुक और पात्र उम्मीदार आधिकारिक पोर्ट पर सबंधित पदों की वैकेंसी के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खबर में जानिए रेलवे में किन पदों पर रिक्तियां निकली है और आप कब तक आवेदन कर सकते हैं।
अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई की अंतिम तिथि
उत्तर पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए आप 6 नवंबर 2026 तक अप्लाई (Apprenticeship in North Western Railway) कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम 15 साल और अधिकतम 24 वर्ष आयु सीमा तय की गई है। इसके लिए आप rrcjaipur.in पर आवेदन कर सकते हैं।
सी-डैक में किन पदों पर निकली भर्ती
इसके अलावा सी-डैक में 844 प्रोजेक्ट एसोसिएट और अन्य पदों पर भर्तियां (C-DAC Recruitment for various posts) निकली है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 है। इसके लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष से 56 वर्ष तय की गई है, जिसके लिए आप carrier.cdac.in पर विजिट कर सकते हैं।
DRDO में नौकरी के लिए पद
DRDO में नौकरी के लिए 195 पदों पर रिक्तियां (DRDO Job Vacancies) निकाली है। इसमें अप्रेंटिसशिप के पदों के लिए 1 नवंबर 2026 तक अप्लाई किया जा सकता है। पात्रता की बात करें तो बीई, बीटेक और अन्य पात्रता की गई है, जिसके लिए आप drdo.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
CSJMU में 36 पदों पर रिक्तियां
CSJMU में 36 पदों पर भर्तियां (CSJMU Posts Vacancies) निकली है, जिसमें प्रोफेसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तय की गई है और पीएचडी और अन्य पात्रताओं वाले इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसकी आधिकारिक वेबसाइट csjmu.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
bgcl में 29 पदों पर निकली रिक्तियां
bgcl में 29 एसोसिएट, सीनियर एसोसिएट और अन्य पदों पर नौकरी (vacancies in bgcl posts) निकली है, जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इन पदों के लिए बैचलर डिग्री और अन्य पात्रता वाले आवेदन कर सकते हैं और आवेदन के लिए bgcl.co.in पर विजिट कर सकते हैं।
ESIC में 25 पदों पर रिक्तियां
इसके साथ ही ESIC में 25 पदों (ESIC vacancies) पर प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और अन्य पदों पर रिक्तियां निकली है, जिसके लिए वॉक इन इंटरव्यू की तिथि 22 अक्टूबर 2026 तय की गई है और इसकी सैलरी की बात करें तो इन पदों पर 67700 रुपये से 1,23,100 प्रति माह तय की है। इसके लिए आप esic.gore.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
अन्य पदों पर नौकरी पाने का मौका
एडवांस वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड में जूनियर ट्रांसलेटर का पद (Advanced Weapons and Equipment India Limited) खाली है, जिसके लिए 31 अक्टूबर 2026 तक awail.in पर विजिट कर सकते हैं और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण में सेक्शन ऑफिसर के पद के लिए 22 नवंबर 2026 तक iwai.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।