कभी गोबर उठाने का भी किया काम, आज है बॉलीवुड का स्टार, हरियाणा के इस एक्टर ने किया सबको प्रभावित

Bollywood Actor : वैसे तो बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार है, जिन्होंने छोटी की शुरुआत से आज बड़ा मुकाम हासिल किया है। जिन्होंने अपनी एक्टिंग और टेलेन्ट के दम पर नई ऊचाईयों को छुआ है। आज हम आपको हरियाणा के एक ऐसे एक्टर (haryana actor) के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने कभी गोबर उठाने का काम किया था और आज वो बॉलीवुड के मशहुअर स्टार बन गए हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News : (Bollywood Actor)। हरियाणा में भी कई ऐसे अभिनेता है, जिन्होंने पर्दे पर काम कर अपने शानदार सफर को दर्शाया है। कई ऐसे एक्टर है, जो दर्शकों को आकर्षित करते हैं। आज हम आपको हरियाणा के ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने गोबर उठाने से लेकर बॉलीवुड का स्टार (bollywood star Jaideep Ahlawat) बनने का सफर तय किया है। आइए खबर में जानते हैं हरियाणा के इस एक्टर के बारे में।


इंटरव्यू में कही ये बात 


एक्टर जयदीप अहलावत (Actor Jaideep Ahlawat) हरियाणा के एक गांव के रहने वाले थे, जिन्होंने गांव से मुंबई की ऊंची इमारतों तक के अपने सफर को याद किया है। उनका कहना है कि वह कभी-कभी सोचते हैं कि वह कितनी दूर आ चुके हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने सचमुच एक महल में रहने का अनुभव किया है। लेकिन मैने गांव के रहन सहन को भी महसूस किया है। जयदीप ने वर्षों तक मेहनत की और 2020 में प्राइम वीडियो की सीरीज 'पाताल लोक' के साथ एक बड़ी सफलता हासिल की है।

मिल गया सपना का घर फिर भी नहीं संतुष्ट


जयदीप का कहना है कि गांव का जीवन शानदार था, लेकिन वो यह नहीं कहना चाहते कि उनका बचपन अभावग्रस्त था। एक्टर जयदीप (Actor Jaideep  Story) ने कहा कि  हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे, और हम साल में सिर्फ एक जोड़ी जूते खरीद सकते थे और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब वह अपने सपनों का घर लेने के बाद भी कभी-कभी असंतुष्ट महसूस करते हैं। उनका कहना है कि 15 साल तक मैं मुंबई में एक 2BHK में रहा। जब मैंने अपना सपनों का घर खरीदा, तो मेरा पहला विचार यही आया था कि अगली बार मैं इससे बड़ा घर लूंगा। यही मानवीय प्रवृति है। 

गांव के जीवन को लेकर बताया अपना अनुभव


लेकिन उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया है कि उनके मन में यह भी आता है कि वह जीवन में कितनी दूर आ चुके हैं। जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat Interview) का कहना है कि गांव का जीवन शानदार था। यह अलग था, लेकिन मुश्किल बिल्कुल भी नहीं। उस समय में हमें कोई चिंता नहीं थी और न ही आसपास कोई जज करने वाला था। लेकिन गांव से मुंबई में रहने के लिए आना मेरी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव है। कभी-कभी मुझे लगता है कि यह सफर बहुत बड़ा है। मैंने सब अपनी लाइफ में बहुत  कुछ देखा है, जैसे कि गोबर उठाने से लेकर सात सितारा होटल की छत पर पार्टी करने तक सब कुछ देखा है।

जयदीप ने अनुभवों की दी जानकारी


जयदीप (bollywood star Jaideep Ahlawat) का कहना है कि सफलता सापेक्ष है और देश के कई हिस्से तो ऐसे है, जहां आबादी के लिए दिन में तीन वक्त का खाना जुटाना ही एक तरह की सफलता है। उनका कहना है कि इस सफलता के लिए इस सफर ने मुझे कई तरह के अनुभव दिए हैं। सबसे पहले मैं गांव में रहा और फिर रोहतक में, फिर पुणे में, और अब मुंबई में हु। मैंने तैरना भी गाय की पूंछ पकड़कर सीखा तो ये मेरे पास एक अनुभव है।

लेकिन मैं एक वास्तविक महल में भी रहा हूं। मेरी लाइफ ने मुझे दुनिया घूमने और विभिन्न संस्कृतियों को जानने का एक मौका दिया है। अब इन चीजों से संघर्ष करते हुए मैं अब सामाजिक और राजनीतिक रूप से अधिक जागरूक हो गया हूं। जयदीप अहलावत इस वर्ष फिल्म (Jaideep Ahlawat year film) 'ज्वेल थीफ' और 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन में भी दिखए दिए हैं।