आधी रात को भी खुले रहते हैं Delhi के 5 बाजार, मशहूर है यहां की ये चीजें
HR Breaking News : (Delhi Night Market) देश की राजधानी दिल्ली में कई ऐसे इलाके हैं जहां लोग घूमने फिरने के लिए आते हैं लेकिन कई ऐसी जगह भी है जहां लोग घूमने के साथ-साथ शॉपिंग करने के इरादे से भी आते हैं। दिल्ली की कई जगह सूरज ढलते ही रंगीन हो जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं जहां आप घूमने के साथ-साथ शॉपिंग भी कर सकते हैं सबसे खास बात यह है कि दिल्ली के ये बाजार आधी रात को भी खुले रहते हैं।
1) मंगल बाजार
अगर रात में शॉपिंग करने के शौकीन हैं तो आप मंगल बाजार (Mangal Bazar) का रुख कर सकते हैं। यह मार्केट लक्ष्मीनगर में मौजूद है। यहां से आप कपड़े, जंक ज्वैलरी, जूते-चप्पल खरीद सकते हैं। यह मार्केट देर रात तक खुला रहता है। यहां से त्योहारों पर भी शापिंग कर सकते हैं।
2) खान मार्केट
यह मार्केट इंडिया गेट और लोदी गार्डन के बीच मौजूद (Khan Market Delhi) है। यहां से आप कपड़े, ज्वैलरी, हैंडीक्राफ्ट की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही यहां खाने-पीने की कई चीजें मिलती हैं। यहां बड़ी तादाद में विदेशी भी आते हैं। मार्केट में बुक स्टोर और कैफे भी है। ऐसे में अगर आप रात में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस मार्केट का रुख कर सकते हैं।
3) बुद्ध बाजार
बुद्ध बाजार (Buddha Bazaar) दिल्ली के मंडावली इलाके में मौजूद है। यहां आप इंडियन, इटालियन, थाई और चाइनीज खाने का मजा ले सकते हैं। यहां आपको कपड़े, हैंडबैग, बोहो सामान और जूते-चप्पल मिल जाएंगे। यह बाजार रात 12 बजे तक खुलता है।
4) पहाड़गंज मार्केट
यह मार्केट नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के काफी करीब है इसलिए यहां बाहर के लोग भी आते हैं। इस बाजार में कपड़े, भारतीय सरोंग, स्कार्फ, ज्वेलरी, किताबें और खूबसूरत बैग (Paharganj Market) मिलते हैं। यहां चीजें काफी सस्ती हैं। सैलानियों के लिए ये अच्छा मार्केट है। यह मार्केट देर रात तक खुलता है। यहां शॉपिंग की जा सकती है।
5) दिल्ली हाट
दिल्ली हाट (Delhi Haat Bazar) में बड़ी तादाद में सैलानी आते हैं। यहां आपको एंटीक आइटम्स मिल जाएंगे। इसके अलावा क्राफ्ट, ज्वैलरी, लेदर बैग मिल जाएंगे। यहां लड़कियों के सलवार सूट भी मिलते हैं। यहां अच्छी पेंटिंग्स भी मिलती है। यहां आप देर रात शॉपिंग कर सकते हो।