महिला कर रही थी 'पुष्पा' की एक्टिंग, पीछे टीवी स्क्रीन पर चल रहा था ये....

HR BREAKING NEWS  अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' जबसे रिलीज हुई है, इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म की खुमारी अभी भी लोगों के सिर से उतरी नहीं है।
 
पुष्पा फिल्म के श्रीवल्ली (Srivalli) गाने में अल्लू अर्जुन का एक्ट लोगों का इतना पसंद आया कि इसे लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड शुरू हो गया। 

कोरियन महिला पर भी चढ़ा पुष्पा का क्रेज

इस गाने के हुक स्टेप्स को लेकर इंस्टाग्राम पर जमकर रील्स बनाए जा रहे हैं। इस गाने का क्रेज इतना है कि इसकी धुन पर ना सिर्फ भारतीय, बल्कि विदेशी भी जमकर झूम रहे हैं। अब एक कोरियाई महिला पर पुष्पा का क्रेज चढ़ा दिखाई दे रहा है।

स्टेज पर जमकर ठुमके लगा रही थीं सपना चौधरी, तभी हुआ कुछ ऐसा....

इस महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला 'श्रीवल्ली' गाने का हुक स्टेप्स करती हुई नजर आ रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक चेक शर्ट पहनकर अल्लू अर्जुन का हुक स्टेप करती नजर आ रही है। सबसे खास बात यह है कि इस दौरान पीछे टीवी स्क्रीन पर भी यही गाना चल रहा होता है।

शुरू होगा अनुज और अनुपमा का लिव-इन रिलेशनशिप, वनराज करेगा मालविका को बर्बाद

इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे अल्लू अर्जुन ने भारत के साथ-साथ विदेश के लोगों पर भी भरपूर जादू किया है। इसके अलावा इस वीडियो में एक और खास बात है। महिला वैसा ही चेक शर्ट पहनी नजर आ रही है, जैसी अल्लू अर्जुन ने पुष्पा फिल्म में पहनी थी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला गाने के हुक स्टेप को सेम टू सेम कर रही है। महिला का डांस देखकर सोशल मीडिया पर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुल लोग तो कह रहे हैं कि ऐसा लगता है जैसे महिला कोई प्रोफेशनल डांसर हो।

वीडियो इंस्टाग्राम पर korean।g1 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, ‘यह डांस जितना देखने में आसान लगता है, उतना है नहीं। अल्लू अर्जुन का कोरियन वर्जन।