पत्नी ने लड़की को कमरे में ले जाकर किया पति के हवाले, बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो
 

Video Viral चोर कितना भी दिमाग लगा ले उसकी छोटी सी एक गलती उसको सभी के सामने ला देती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें खुद पत्नी ने एक लड़की को कमरे में बंद करके न केवल अपने पति से घिनौना काम करवाया बल्कि घिनौनी हरकत का वीडियो भी बना लिया लेकिन महिला की एक गलती ने पूरा खेल खराब कर दिया
 
 
पत्नी ने लड़की को कमरे में ले जाकर किया पति के हवाले, बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, बदायूं के फैजगंज बेहटा इलाके में एक व्यक्ति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी पत्नी ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। पड़ोसी महिला किशोरी को अपने घर बुलाकर ले गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

यह मामला मंगलवार का है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की को पड़ोस की महिला सीता देवी अपने घर बुलाकर ले गई थी। किशोरी की मां के मुताबिक, सीता ने कहा था कि उसे हीटर पर रोटियां सेंकना नहीं आता। जब किशोरी हीटर पर रोटियां सेंक रही थी, तभी सीता उसे मोबाइल दिखाने के बहाने अपने कमरे में ले गई और वहां उसे चारपाई पर गिरा दिया।

 


इसी दौरान सीता का पति अर्जुन आ गया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और सीता उसका वीडियो बनाती रही। इसके बाद किशोरी अपने घर चली गई लेकिन उसने डर से अपने परिवार वालों को कुछ नहीं बताया। बुधवार रात किशोरी का भाई मोबाइल में इंस्टाग्राम चला रहा था।


इसी दौरान उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म का वीडियो देखा। यह बात उसने अपने माता-पिता को बताई। बाद में किशोरी से पूछा गया तो उसने सब कुछ बता दिया। बृहस्पतिवार को परिवार वाले किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर आरोपी अर्जुन और उसकी पत्नी सीता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

 
महिला बोली- पति को सुधारने के लिए बनाई वीडियो, खुद फंस गई
पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने कबूल किया है कि यह वीडियो उसने ही बनाया था। उसका पति किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका था लेकिन वह मान नहीं रहा था। उसको सुधारने के लिए उसने वीडियो बनाया लेकिन धोखे से इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। इससे महिला खुद भी इस कृत्य में फंस गई और पुलिस ने उसे भी जेल भेज दिया।

 
किशोरी के साथ दुष्कर्म की तहरीर आई थी, जिसमें एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप किशोरी के परिवार वालों ने लगाया था। युवक की पत्नी पर दुष्कर्म के दौरान उसका वीडियो बनाने का आरोप था। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।- ओजस्वी चावला, सीओ बिसौली