Border 2 Collection : बॉर्डर 2 की शानदार शुरुआत, दो ही दिन में कमा लिए इतने करोड़ रुपये
Border 2 : सिनेमा की इस दुनिया में कई फिल्में ऐसी रिलीज होती है जो लोगों की भावनाओं को छू लेती हैं। लोग नई-नई फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार करते रहते हैं। बीते दो दिन पहले बॉर्डर 2 मूवी भी रिलीज हुई है। बॉर्डर 2 मूवी की काफी शानदार शुरुआत बताई जा रही है। शुरुआती 2 दिनों में ही इस मूवी ने करोड़ों रुपए की कमाई कर ली है।
HR Breaking News : (Border 2 Download) बॉलीवुड सिनेमा में आए दिन एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज की जाती है। 2 दिन पहले ही बॉर्डर 2 मूवी रिलीज हुई है। लोग इस मूवी को देखने के लिए पिछले कई दिनों से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। अब 23 जनवरी 2026 को इस मूवी के रिलीज होते ही थियेटरों पूरे बुक चल रहे हैं। दो ही दिन में इस मूवी ने करोड़ों रुपए की कमाई कर ली है।
1997 में रिलीज हुई बॉर्डर मूवी (Border Movie Download) की तरह ही दर्शकों की भावनाओं को बॉर्डर 2 ने भी छू लिया है। चली खबर के माध्यम से जानते हैं इस मूवी ने रिलीज होने के बाद अब तक कितनी कमाई कर ली है।
बॉर्डर 2 ने दूसरे दिन की इतने रुपए की कमाई
बॉलीवुड (Bollywood New Movie) की दुनिया में 23 जनवरी को रिलीज हुई मूवी बॉर्डर 2 ने रिलीज होने के दूसरे दिन ही 35 करोड रुपए की कमाई कर ली है। इस फिल्म का यह शुरुआती कलेक्शन है जो की काफी ज्यादा बताया जा रहा है। इस मूवी के रिलीज होने के पहले दिन की कमाई की बात करें तो इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30 करोड रुपए ओपनिंग डे का था। ऐसे में अब तक इस मूवी की तरफ से लगभग 65 करोड रुपए कमाए जा चुके हैं।
जिस तरह बॉर्डर 2 मूवी को देखने के लिए लोग थिएटर की तरफ भागे जा रहे हैं और बॉर्डर 2 के इस धांसू कलेक्शन (Border 2 Collection ) को देखकर लग रहा है इस साल की है सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। बॉर्डर 2 मूवी ने कमाई के मामले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वर्ष 2025 में रिलीज होने के 2 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर (32 करोड रुपए) सैयारा (26 करोड रुपए) और छावा (39 करोड़ 30 लख रुपए) है।
शानदार करेगी कमाई
फिल्म 'बॉर्डर 2'में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे हैं। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म 'बॉर्डर 2' के लिए शनिवार, रविवार और सोमवार (26 जनवरी की छुट्टी) बहुत अच्छे दिन हैं, जब दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघरों (Latest Bollywood Movie) में आ सकते हैं। फिल्म के क्रेज को देखते हुए, कई सिनेमाघरों ने सुबह 7 बजे से लेकर रात 3 बजे तक शो शुरू किए हैं।
बॉर्डर मूवी से मिला बॉर्डर 2 को फायदा
फिल्म 'बॉर्डर 2' दर्शकों को काफी आकर्षित (Border 2 Trailer) कर रही है क्योंकि इसकी कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जो 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' से प्रेरित है। फिल्म में जमीन, आसमान और समंदर पर लड़ी गई लड़ाई को दिखाया गया है, यह फिल्म दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा भरने का काम कर रही है।
Border 2 के दर्शक इसकी देशभक्ति और एक्शन से भरपूर कहानी की प्रशंसा कर रहे है। अनुराग सिंह ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को निर्देशित किया है। बॉलीवुड मूवी बॉर्डर 2 में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी के अलावा मोना सिंह, सोमन बाजवा, आन्या सिंह, मेधा राणा, परमवीर चीमा के अलावा कई नामी कलाकार नजर आए हैं।