border 2 collection day 3 : फैंस दे रहे बॉर्डर 2 को खूब प्यार, क्लेक्शन हुआ सैंकड़ा पार

Border 2 Box Office : तीन दिन पहले फिल्म थियेटर में बॉर्डर दो लॉन्च की गई है और इस मूवी (Movie Border 2 Box Office Collection) को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन भी बढ़िया क्लेक्शन दिया है। मूवी रिलीज के तीसरे दिन भी थियेटर्स में भारी भीड़ देखने को मिल रही है और इसका कलेक्शन सैंकड़ा पार कर गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News (Border 2) आज 26 जनवरी के दिन हर तरफ देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है और अब इसी बीच बॉक्स ऑफिस में बॉर्डर 2 मूवी का लोगों को खूब प्यार मिल रहा है। आज बॉर्डर 2 मूवी (Movie Border 2) के रिलीज का तीसरा दिन है और इस मूवी ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सिनेमाघरों में मूवी को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए खबर में जानते हैं कि तीन दिनों में ही इस मूवी ने कितना कलेक्शन किया है। 

 

तीन दिनों में किया इतना कलेक्शन 


जानकारी के अनुसार बॉर्डर 2 मूवी ने रिलीज के तीसरे दिन ही 100 करोड़ रुपये के कलेक्शन (Border 2 movie 3rd day collection) का आंकड़ा पार कर लिया है। तीसरे दिन ही बॉर्डर 2 मूवी बॉक्स ऑफिस में 50 करोड़ 83 लाख रुपये कमाए हैं। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर यानी 23 जनवरी को 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दूसरे दिन मूवी ने 36 करोड़ 50 लाख की बंपर कमाई की थी। अब तक बॉर्डर 2 ने 117 करोड़ और 33 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

 

किन फिल्मो के तीसरे दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे


बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस (border box office collection)  में तीसरे दिन 50 करोड़ 83 लाख रुपये की कमाई की हैं। इस मूवी के कलेक्शन ने पिछले साल रिलीज हुई बड़ी फिल्मों के तीसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े को क्रॉस कर दिया है। आंकड़ें देखें तो बीते वर्ष रिलीज हुई छावा मूवी ने तीसरे दिन 48 करोड़ 50 लाख रूपये की कमाई की थी। वहीं पिछले वर्ष दिसंबर में रिलीज हुई धुरंधर ने तीसरे दिन 43 करोड़ रुपये का कलेक्श किया था।। वहीं, बीते वर्ष सबसे पॉपुलर मूवी सैयारा (Saiyara box office collection) ने तीसरे दिन 35 करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की थी। इस हिसाब ने तीसरे दिन के कलेक्शन  में बॉर्डर 2 ने सबसे ज्यादा कमाई की है।


तीसरे दिन इन फिल्मों ने की बंपर कमाई 


भले ही बॉर्डर 2 मूवी (border movie box office collection) ने बीते वर्ष रिलीज हुई कई फिल्मों के तीसरे दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन फिर भी कई बड़ी फिल्मों के तीसरे दिन के कलेक्शन से अभी वह पीछे ही है। जैसे कि मास्ट पॉपुलर मूवी पुष्पा 2 तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस में 73 करोड़ 50 लाख रुपये कमाए थे। वहीं जवान मूवी ने तीसरे दिन 68 करोड़ 72 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही 'एनिमल' मूवी ने 63 करोड़ 46 लाख रुपये कमाए थे और सनी देओल (Sunny Deol ) की 'गदर 2' मूवी ने बॉक्स ऑफिस में तीसरे दिन 51 करोड़ 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।