Haryanvi Dance : सपना चौधरी जैसी है इस हरियाणवी डांसर की स्टोरी, उन्हीं की तर्ज पर लगा रहीं ठुमके
HR Breaking News (Haryanvi Dance) हरियाणवी डांस का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। इस डांस की विधा को ऊपर पहुंचाने का काम सपना चौधरी ने किया है। सपना चौधरी को डांस की क्वीन (Dancing Queen Sapna Choudhary) के नाम से जाना जाता है। उनके एक से बढ़कर एक मूव्स लोगों को बहुत पसंद आते हैं। सपना की ही तर्ज पर एक और हरियाणवी अदाकारा अपना लोहा मनवा रहीं हैं।
कौन है ये हरियाणवी अदाकार
इस हरियाणवी अदाकारा (Haryanvi Dancer) का नाम मुस्कान बेबी है। मुस्कान बेबी ने एक से बढ़कर एक ठुमके लगाकर लोगों के दिल में जगह बना ली है। मुस्कान बेबी ने स्टेज को अपना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुस्कान बेबी (Muskan Baby ka Dance) के शानदार मूव्स लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। सपना चौधरी की तर्ज पर वह भी अपने डांस में एक्सप्रेसंस (Dance Style) का तड़का लगाती हैं। उनकी यूनिक अदाएं लोगों की पहली पसंद है।
कब से शुरू किया डांस
मुस्कान बेबी के डांस (Muskan Baby ka Dance) का सफर सपना चौधरी की तरह ही है। उनका साल 2000 में दिल्ली में जन्म हुआ था। दिल्ली में जन्मीं मुस्कान बेबी ने 16 साल की उम्र में पिता की मौत के बाद डांसिंग करियर (Dancing Career) की शुरुआत की है। उन्होंने एक टीम के साथ जुड़कर अपने डांस की शुरुआत की। उन्होंने सपना चौधरी से मोटिवेट होकर ही डांस की शुरुआत की थी।
सोशल मीडिया पर भी मिलता है खूब प्यार
मुस्कान बेबी के लाइव शो के लिए तो लोग क्रेजी है हीं, साथ में सोशल मीडिया (Social Media Platform) पर भी मुस्कान बेबी को बेसुमार प्यार मिलता है। उनके डांस की अदाओं को देखकर लोगों का दिल खुश हो जाता है। लोग उनके डांस पर जमकर कमेंट भी करते हैं। हाल ही में एक डांस में मुस्कान बेबी ने अपने छर्ररे बदन को ऐसे हिलाया है कि अधेड़ उम्र के लोग भी खुदको कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं।
सपना चौधरी को ही मानती हैं प्रेरणा
मुस्कान बेबी अपने डांस (Muskan Baby Dance) में सपना चौधरी को ही कहीं न कहीं प्रेरणा मानती हैं। उन्होंने बताया कि सपना चौधरी के गाने के स्टेप्स को लगभग हर अदाकारा अपनाती हैं। इस इंडस्ट्री में सपना चौधरी निश्चित रूप से बड़ा नाम है। उनकी ओर से किए गए स्टेप्स लोगों की पहली पसंद हैं।
एक डांस के लिए हजारों रुपये करती हैं चार्ज
मुस्कान बेबी ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि उनके एक डांस शो के लिए कई हजार रुपये लगते हैं। उन्होंने बताया कि 50 हजार से लाखों तक यह फीस होती है। आज के समय में मुस्कान बेबी के प्रोग्राम लोगों की पसंद बने हुए हैं। मुस्कान बेबी अपने जीवन में सफलता का श्रेय अपनी मां को देती हैं जो हर सिचुएशन में उनके साथ रही हैं।