Haryanvi Dance Video : सपना की राह पर चली मुस्कान बेबी, कमरतोड़ डांस से लूट ली महफिल
Haryanvi Dance Video :हरियाणवी डांस में सपना चौधरी की तरह खूब एनर्जी के साथ डांस करने वाली मुस्कान बेबी अब सपना चौधरी की राह पर चल पड़ी है। मुस्कान बेबी सपना चौधरी को अपना रोल मोडल मानती हैं और अब उनके ही नक्शेकदम पर चल पड़ी है।
HR Breaking News (Haryanvi Dance Video) हरियाणवी डांस इंडस्ट्री में आज के समय में मुस्कान बेबी किसी परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं। 16 साल की उम्र में डांस की दुनिया में आई मुस्कान बेबी ने अब इस इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमा लिया है।
उनके डांस वीडियो रोजाना ही वायरल होते रहते हैं। इन दिनों उनका एक ऐसा डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर फैंस क्रेजी हो जाते हैं।
अदाओं से बना दे रही दीवाना
मुस्कान बेबी अपने डांस की अदाओं से लोगों को दीवाना कर रही हैं। मुस्कान बेबी (Haryanvi Dance Video) जब नाचते हुए दांतों तले होंठ दबाकर रोमांटिक अदाएं दिखाती हैं तो फैंस के दिल धूक धूक करने लगते हैं। वह अपनी अदाओं से स्टेज का पारा बढ़ा देती हैं। डांस की दुनिया में उन्होंने लोगों को दीवाना बनाने में कसर नहीं छोड़ी है।
टाइट सूट में वन टू वन हिलाई कमर
मुस्कान बेबी का डांस फैंस को बहुत पसंद आता है। मुस्कान बेबी डीप नेक टाइट सूट (Haryanvi Dance Video) में वन टू वन कमर हिलाकर पहली बार में ही लोगों को अपना बना लेती हैं। मुस्कान बेबी का देसी अंदाज फैंस की पहली पसंद है। मुस्कान बेबी हमेशा ही सूट में अपने देसी ठुमके दिखाती हैं।
स्टेज पर दिखाए सपना जैसे ठुमके
हरियाणवी डांसर मुस्कान बेबी ने हरियाणवी गाने फिल्टर फिल्टर पर शानदार डांस परफॉर्मेंस से धूम मचा दी है। मुस्कान बेबी की सिजलिंग अदाएं लोगों को दीवाना कर रही हैं।
उनके डांस की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार दिख रहे हैं। मुस्कान बेबी ने सपना चौधरी की तरह देशी ठुमके लगाए हैं। वह सपना की राह पर ही डांस की दुनिया में निकल पड़ी हैं। कमरतोड़ डांस से मुस्कान बेबी ने महफिल लूट ली है।
सपना की तरह मजबूरी में की डांस की शुरुआत
सपना चौधरी ने जिस तरह सिर से पिता का साया डठने पर डांस की दुनिया में कदम रखा था, इसी तरह मुस्कान बेबी ने भी हरियाणवी डांस की शुरुआत की। 16 साल की उम्र में पिता के देहांत के बाद उन्होंने डांस करना शुरू किया।
24 साल की मुस्कान बेबी ने बताया कि उनका जन्म सन 2000 में हुआ था और परिवार दिल्ली में रहता है। सपना चौधरी की तरह ही उनको उनकी मां ने बहुत सपोर्ट किया है। वहीं, सपना चौधरी का डांस उनके लिए रॉल मॉडल की तरह ही है और उनका मानना है कि सपना चौधरी का मुकाम वाक्य बहुत बड़ा है।