Video Viral : सपना चौधरी का पहला डांस, जिसने मचा दिया तलहका

Sapna Choudhary Video Viral : पुलिस इंस्पेक्टर बनने का सपना देखने वाली सपना चौधरी आज हरियाणा की टॉप डांसर है। सपना चौधरी का सबसे पहला गाना ‘सॉलिड बॉडी’ आया था। यह गाना बहुत ज्यादा वायरल हुआ था। इस गाने के बाद सपना चौधरी चर्चा में आ गई।

 

HR Breaking News (ब्यूरो) : सपना चौधरी पूरे देश में अपने अनोखे डांसिंग स्टाइल के कारण पॉपुलर हो गई हैं। हरियाणा की सिंगर और डांसर सपना चौधरी भोजपुरी और पंजाबी सिनेमा में भी अपना परचम लहरा रही हैं। लोगों के बीच एक जाना-माना चेहरा होने के कारण सपना चौधरी का कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में पॉपुलर हो जाता है। पुलिस इंस्पेक्टर बनने का ख्वाब संजोने वालीं सपना चौधरी का सबसे पहले ‘सॉलिड बॉडी’ गाना आया था। यह गाना लोगों के बीच इतना पॉपुलर हुआ कि सपना चौधरी को हर तरफ प्रसिद्धि मिली।

 

‘सॉलिड बॉडी’ गाने में सपना ब्लू और ग्रे कलर के सूट में जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि सपना का एनर्जी से भरा डांस देखकर वहां पर मौजूद भीड़ उनके डांस को कैमरे में कैद करती हुई नजर आ रही है। सपना चौधरी के इस गाने को साल 2015 में न्यू हरियाणवी सॉन्ग नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने शेयर किया था। सपना चौधरी के डांस की तारीफ लोगों ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में भी की है।

ये भी देखें :  प्रीति ने कभी आगे तो कभी पीछे लगाए झटके, देखते रह गए लोग

 

देखें सपना चौधरी का डांस

<a href=https://youtube.com/embed/IQ-L-zY6SzE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/IQ-L-zY6SzE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">


सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। सपना चौधरी बचपन से इंस्पेक्टर बनना चाहती थी लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी। सपना को हरियाणा और भोजपुरी का लोकगीत रागिनी गाने के लिए भी गाना जाता है। इतना ही नहीं सपना चौधरी टीवी के चर्चित और विवादित शो ‘बिग बॉस-11’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो के बाद सपना की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ था।  आज सपना को लाखों लोग फॉलो करते हैं।