Sapna ka Dance : इस गाने पर सपना चौधरी ने पहली बार मटकाई थी कमर, बूढ़े भी करने लगे डांस 

Sapna Choudhary Dance : सपना चौधरी के मदमस्त डांस का जादू दुनिया के हर कोने में छाया रहता है। जब भी ये स्टेज पर डांस करने के लिए आती हैं तो फैंस इन्हें देखकर क्रेजी हो जाते हैंद्य। हर कोई इनके डांस वीडियो को देखना पसंद करता है। इनके ठुमकों की रफ्तार देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। 

 

HR Breaking News - हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सपना चौधरी के डांस की दीवानगी दुनिया के हर कोने में छाई रहती हैं। फैंस इनके डांस को देखकर क्रेजी हो जाते हैं।

 


आज के समय में सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance Video) ने अपने डांस की वजह से एक अलग पहचान बना ली हैं। इनके डांस को देखकर फैंस के पसीने छूट जाते हैं। हर कोई इनकी जमकर तारीफ करता है। फैंस के बीच इनके डांस वीडियो अक्सर धूम मचाते दिख जाते हैं। 

 


देसी क्वीन के  नाम से मशहूर-


सपना चौधरी (Sapna Choudhary Video) को देसी क्वीन बनने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। उनके इस सफर में कम कठिनाईयां सामने नहीं आईं है। हालांकि उनके पास हौसला और कभी ना हार मानने की जिद्द थी। इस वजह से आज उनको हंसने और ट्रोल करने वाले वहीं के वहीं रह गए लेकिन सपना अपने सपनों का पंख लगाकर आसमां में उड़ गईं।

मेहनत के दम पर कमाया नाम-


सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) ने अपनी मेहनत के दम पर खुद का एक अलग नाम बना  लिया है। सपना चौधरी ने अपने कई इंटरव्यू में उस मुश्किल दौर और स्ट्रगल के बारे में जानकारी दी है। हालांकि ये बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि जब सपना ने इस फील्ड में कदम रखा तो किस गाने पर सबसे पहले डांस किया। एक इंटरव्यू में सपना चौधरी ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले मेरा डोल कुएं में लटके से (Mera Dol Kuye Mein Latke Se) गाने पर डांस किया था।

13 साल की उम्र में किया डांस-

<a href=https://youtube.com/embed/rUpI5GbQ7VM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/rUpI5GbQ7VM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने जानकारी देते हुए बताया कि उस अवधि के दौरान हरियाणा में आर्केस्ट्रा बजा करते थे। आर्केस्ट्रा के दौरान लड़कियां फुल बैकलेस लहंगा पहनकर डांस किया करती थीं। सपना चौधरी (Sapna Choudhary Age) ने महज 13 साल की उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था। 

इस अवधि के दौरान लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया। हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. सपना कहती हैं कि वो नाइट शोज करती थीं ऐसे में लड़के उनके बारे में उल्टी-सीधी बातें करते थें। ऐसे में सपना (Sapna) उनकी खूब पिटाई किया करती थीं।