प्रदेश में यहां यहां हुई भारी बारिश, जानिए आपके शहर में क्या है हालात

HR BREAKING NEWS. हरियाणा में मानसून ने करवट ली है। मंगलवार को सूबे के कई जिलों में बारिश हुई है। इससे कई दिन से हो रही तपिश और घुटन से राहत मिली है। आज हुई बारिश से उत्तर हरियाणा के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। खासकर यमुनानगर में बाढ़ जैसे हालात हैं। कई
 

HR BREAKING NEWS. हरियाणा में मानसून ने करवट ली है। मंगलवार को सूबे के कई जिलों में बारिश हुई है। इससे कई दिन से हो रही तपिश और घुटन से राहत मिली है। आज हुई बारिश से उत्तर हरियाणा के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। खासकर यमुनानगर में बाढ़ जैसे हालात हैं। कई गांवों के खेतों के साथ-साथ आबादी में भी पानी भर गया है। वहीं दक्षिणी हरियाणा को अभी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। यहां बादल तो छाए हुए है, पर अभी बरसात नहीं हुई है। प्रदेश में कहां-कहां हुई बारिश…

  • यमुनानगर में सोमवार और मंगलवार को अच्छी बारिश हुई है। साथ ही हरियाणा की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के इलाकों में भी दो दिन से हो रही बारिश के चलते जिले से गुजरती सोम और पथराला नदी उफान पर आ गई। इससे कई गांवों में न सिर्फ खेतों में, बल्कि आबादी में भी पानी भर गया।
  • करनाल में सोमवार रात को हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 6 बजे फिर से आसमान टपकना शुरू हुआ। डेढ़ घंटे से भी ज्यादा समय तक बादल खूब बरसे। इससे मौसम सुहाना हो गया, वहीं नीचे के इलाकों में जलभराव की समस्या से भी लोगों को दो-चार होते देखा गया।
  • पानीपत में मंगलवार को बारिश का इंतजार खत्म हुआ। बीते चार दिन से दिनभर बादल छाए हुए थे। हवा भी चल रही थी, लेकिन लोग फिर भी घुटन सी महसूस कर रहे थे। आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे मध्यम दर्ज की हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इस कारण अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवाओं की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेंगी।
  • इसी तरह सोनीपत, रोहतक, जींद, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल में भी कहीं हल्की तो कहीं ठीक-ठाक बूंदाबांदी हुई है।

इन जिलों में नहीं हुई बारिश
दक्षिणी हरियाणा के जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी में अभी कई दिन से बादल तो जरूर आसमान को ढके हुए हैं, लेकिन अभी बारिश का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। यहां एक बूंद भी नहीं गिरी है।

आज दिनभर में भी हो सकती है सूबे में बारिश
मौसम विभाग ने मंगलवार को दिनभर बारिश की संभावना जताई है। हरियाणा कृषि विभाग मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के विभिन्न इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश के आसार हैं।