हरियाणा में नकली किताबों का जखीरा बरामद, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने
HR BREAKING NEWS (रेवाड़ी) हरियाणा (HARYANA) के रेवाड़ी जिले में सीएम फ्लाइंग ने एनसीईआरटी (NCRT) की नकली किताबों का जखीरा पकड़ा है. सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि शहर में पुस्तक विक्रेताओं के पास एनसीईआरटी की नकली किताबों की सप्लाई होती है.
ये भी पढ़ें हरियाणा के दो जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार, जानिये अगले दो दिन का मौसम
इस सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग (CM Flying) लगातार ऐसे गिरोह को काबू करने के लिए अपना जाल फैला रही थी. सीएम फ्लाइंग ने अपना बाजार बस स्टैंड के पास सूचना मिलते ही गाड़ी को पकड़ा और उसमें एनसीईआरटी की नकली किताबें बरामद की गई.
इसकी सूचना दिल्ली एनसीईआरटी के अधिकारियों को दी गई और अधिकारी मौके पर पहुंचे जांच में जुटे. उन्होंने बताया कि ये किताबें नकली एनसीईआरटी की है और जो इनमें स्याही प्रयोग की जा रही है उससे कैंसर की घातक बीमारी जैसी उत्पन्न हो सकती है.
आपके लिए जरूरी सूचना आज से घर बनाना हुआ महंगा, होम लोन लेने पर नहीं मिलेगी ये छूट
इन किताबों से बच्चों के भविष्य व जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. एनसीईआरटी के अधिकारी और सीएम फ्लाइंग लगातार इस जांच में जुटी हुई है कि यह किताबें कहां दी गई हैं. सीएम फ्लाइंग बड़े गिरोह को पकड़ने की तैयारी में है.
आपके लिए जरूरी सूचना आज से घर बनाना हुआ महंगा, होम लोन लेने पर नहीं मिलेगी ये छूट
सभी कक्षाओं की किताबें बाजार में नकली एनसीईआरटी की किताबें सप्लाई हो रही थी. लेकिन आज पुलिस और एनसीआरटी की टीम के साथ मिलकर इस गिरोह को पकड़ने में कामयाब हुए. बता दें कि जो इन एनसीईआरटी की किताबों में सयाही प्रयोग हो रही थी उसी से कैंसर की बीमारी उत्पन्न हो रही है. अधिकारियों के अनुसार इन बुक्स में इस्तेमाल स्याही व कागज की गुणवत्ता बेहद हल्की क्वालिटी की है. जो कि बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकती है.
आपके लिए जरूरी सूचना आज से घर बनाना हुआ महंगा, होम लोन लेने पर नहीं मिलेगी ये छूट
किताबों और पन्नों पर एनसीईआरटी बने होते हैं लॉगो
एनसीईआरटी की किताबों और पन्नों पर एनसीईआरटी के लोगों बने होते हैं, उससे असली व नकली किताबों की पहचान की जा सकती है. वहीं जिस वैन से ये किताबें बरामद हुई है उसके चालक कहा कि मैं तो ड्राइवर हूं, मुझे फर्जीवाड़े की जानकारी नहीं.
पकड़ी गई गाड़ी के चालक ने टीम को बताया कि वह रोहतक के बालंद बतौर चालक करीब डेढ़ साल से सेठ के पास काम करता है. उसे जानकारी नहीं कि किताबों में भी फर्जीवाड़ा हो रहा है. उसे गाड़ी लोड करके दी जाती थी, वह तो सामान्य तौर पर किताबों सप्लाई करता है.