{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में इस जिले में बनेगी एशिया की सबसे बड़ी सब्जी और फल मंडी, 5 से 6 गुना बढे जमीन के रेट

Ganaur sabji mandi  : हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी है। अब हरियाणा में एशिया की सबसे बड़ी मंडी बनने जा रही है। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मार्केट में किसानों एवं एफपीओस के लिए अधिक से अधिक स्थल उपलब्ध करवाए जाएं। 
 
 

HR BREAKING NEWS (चण्डीगढ़ )। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि इंडिया इंटरनेशनल होर्टिकल्चर मार्केट गन्नौर, सोनीपत न केवल हरियाणा की बल्कि देश व एशिया की सबसे बड़ी सब्जी एवं फल मंडी बनने जा रही है। 

ये भी जानें हरियाणा में 37 किमी लंबा रिंग रोड बनाने के लिए 30 गांवों की जमीन होगी एक्वायर


इसका कार्य तकनीकी समिति द्वारा निर्धारित 30 महीनों की समय सीमा से 6 महीने पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस मंडी को  554 एकड़ में बनाया जा रहा है। संजीव कौशल हरियाणा इंटरनेशनल होर्टिकल्चर मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड ( एच.आई.एच.एम.सी.एल ) के निदेशक मण्डल बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

ये भी जानें हरियाणा के इन 6286 गांवों को लाल डोरे से मिलेगी मुक्ति, 19 लाख प्रापर्टी कार्ड बने


इन पहलुओं पर करना होगा काम


बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मार्केट में किसानों एवं एफपीओस के लिए अधिक से अधिक स्थल उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि प्री-इंजीनियरिंग, स्टील स्ट्रक्चर इत्यादि की गुणवत्ता नीति आयोग, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप होनी चाहिए।

ये भी जानें हरियाणा में 37 किमी लंबा रिंग रोड बनाने के लिए 30 गांवों की जमीन होगी एक्वायर

कौशल ने स्पष्ट किया कि निदेशक मण्डल बोर्ड की बैठक में एजेंडा लाने से पूर्व सभी तथ्य की पूर्ण रूप से पुष्टि होनी चाहिए। इस परियोजना के लिए नियुक्त किए गये परामर्शदाता को भी मीटिंग में उपस्थित रहना चाहिए। निदेशक मण्डल के समक्ष कई बिंदुओं पर उनकी टिप्पणी को रिकॉर्ड किया जाना आवश्यक है। 


एच.आई.एच.एम.सी.एल के प्रबन्ध निदेशक टी एल सत्यप्रकाश ने मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि लगभग 554 एकड़ भूमि पर यह परियोजना क्त्रियान्वित की जा रही है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 400 करोड़ रुपये की मांग निगम द्वारा सरकार से की गई है।

इसके अलावा नाबार्ड के ग्रामीण आधारभूत ढांचा विकास निधि (आर.आई.डी.एफ) से भी 80 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने मुख्य सचिव को आश्वासन दिया कि परियोजना का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा कर लिया जाएगा। प्री-बिड मीटिंग करके 30 अप्रैल को निविदाएं खोली जाएंगी। 

ये भी जानें हरियाणा के इन 6286 गांवों को लाल डोरे से मिलेगी मुक्ति, 19 लाख प्रापर्टी कार्ड बने


सब्जी मंडी बनने के कारण जमीन हुई महंगी


गनौर में इंडिया इंटरनेशनल होर्टिकल्चर मंडी बनने के चलते अब शहर में जमीन के रेट भी आसमान छूने लगे हैं। सब्जी मंडी की पास की जमीन के रेट पहले से छह सात गुना बढ चुके हैं। प्रॉपर्टी डीलर राजेश ने बताया कि जब से मंडी बनने की घोषणा हुई है उस समय से जमीन के रेटों में आग लगी हुई है। अब लोग आसपास की जमीन बेचने को भी तैयार नहीं आने वाले समय में कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है।

समय से पहले ही तैयार हो सकती है ये मंडी


बता दें कि इस मंडी को 30 महीनों में बनाया जाना था लेकिन अब इस मंडी को 6 महीने पहले ही तैयार करने का लक्ष्य तय कर लिया गया है। इस प्रोजेक्ट को 554 एकड़ भूमि पर पूरा किया जा रहा है। वहीं मुख्य सचिव ने भी इस बात का विश्वास दिलाया है कि निर्धारित समय में ही इस परियोजना को अब पूरा कर लिया जाएगा।