बजट में सीएम का ऐलान, महिला पुलिस की होगी भर्ती
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने Haryana vidhan sabha budget session 2022के लिए ₹177255.99 करोड़ का बजट पेश किया
Haryana vidhan sabha budget session 2022 : आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इस वर्ष का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2022-23 के लिए ₹177255.99 करोड़ का बजट पेश किया है। सीएम ने बजट संबोधन में सबसे पहले सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि ये बजट अर्थव्यवस्था को गति देने वाला है और आने वाले 25 सालों में विकास की दिशा सुनिश्चित करेगा। महिला दिवस पर पेश किए गए बजट में इस बार महिलाओं पर भी काफी फोकस किया गया है।
मुख्यमंत्री मनोहलाल ने कहा कि हरियाणा पुलिस में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 15 % करने के लिए 1000 महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश के 381 पुलिस स्टेशनों व 357 पुलिस चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और 21 साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा का GSDP 2014 के 370535 करोड़ के मुकाबले 2021-22 में 588771 करोड़ हुआ, जो 15.6 फीसदी अधिक है। इस बजट परिव्यय में ₹61,057.35 करोड़ का और ₹1,16,198.63 करोड़ का Revenue Expenditure शामिल है, जोकि क्रमशः 34.4 प्रतिशत और 65.6 प्रतिशत है।