अधिकारियों संग सीएम की बैठक: हरियाणा में बनेगा एक और नया विभाग
HR BREAKING NEWS हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने गुरुवार को सभी उपायुक्तों और जिला अधीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजिलेंस को और भी मजबूत करेंगे और इसका मंडल स्तर तक विस्तार किया जाएगा। एक करोड़ से कम और श्रेणी ए, बी और सी के कर्मचारियों के लिए मंडल स्तरीय टीम केस पर काम करेगी। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जिला स्तर की विजिलेंस टीम (Vigilance Team) को मजबूत किया है।
फ्री बांटे जाएंगे सेनेटरी पैड, साथ ही महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपए, CM ने किया ऐलान
पिछले कुछ वक्त में 98 शिकायतें मिली हैं। अंत्योदय मेले का तीसरा राउंड अब मई में शुरू होगा। 142000 लोगों ने अब तक लोन के लिए आवेदन किया था। इनमें से 82000 को सत्यापित किया गया है। एक लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों की आय बढ़ाना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।
सरकारी योजनाओं में ठगी पर CM खट्टर का संज्ञान, खुद SP को फोन कर दिए जांच के आदेश
नया एचआर विभाग (HR department) बनाने की एलान
हरियाणा में कर्मचारियों (employees) के लिए नया एचआर विभाग (HR department haryana) बनेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की है। यह विभाग कर्मचारियों के तबादले, सेवा ब्योरा, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन संबंधी मामले को देखेगा। खास बात यह है कि विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेगा और चंद्रशेखर खरे विभाग के अधिकारी होंगे।
बैठक के दौरान सीएम मनोहर लाल ने उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों से फीडबैक लिया। पेपर में नकल कराने वाले गिरोह, अवैध हथियार की तस्करी जैसे मुद्दों पर अधिकारियों से बात की।
भ्रष्टाचार के खिलाफ हाई पावर कमेटी का गठन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भ्रष्टचार पर और अधिक प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए सरकार ने पहली बार हाई पावर कमेटी का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव, हरियाणा करेंगे। इसके अलावा इसमें राजस्व वित्तायुक्त, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) तथा निदेशक स्टेट विजिलेंस ब्यूरो सदस्य के तौर पर शामिल होंगे।
भ्रष्टचार की शिकायतों के निवारण जल्द से जल्द करने के लिए इस कमेटी की हर महीने बैठक होगी। मुख्यमंत्री ने उक्त जानकारी गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रदेशभर के डीसी-एसपी की बैठक के बाद मीडिया को दी।