हाईवे के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी किए 927 करोड़ रुपये
हरियाणा वासियों को जल्द इस हाईवे की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 927 करोड़ की ग्रांट जारी कर दी गई।
HR BREAKING NEWS (कुरुक्षेत्र) गीता की धरती कुरुक्षेत्र में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस (Green Field Express) निकाला जाएगा। इसमें जलबेहड़ा-शाहाबाद (Jalbehera-Shahabad) और ठोल-शाहाबाद दो फोर लेन निकाले जाएंगे। जलबेहड़ा-शाहाबाद हाईवे नारनौल-इस्माईलाबाद एक्सप्रेस-वे (Narnaul-Ismailabad Expressway) को आगे एनएच-44 और पोंटा साहब हाईवे को जोड़ेगा।
ये भी जानें हरियाणा में 37 किमी लंबा रिंग रोड बनाने के लिए 30 गांवों की जमीन होगी एक्वायर
एक्सप्रेस-वे (expressway) के मूर्त रूप मिलने के बाद पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से गुजरात व राजस्थान या इससे आगे जाने वाले वाहन चालकों को सीधा रास्ता मिलेगा। इन वाहन चालकों को दिल्ली की नो एंट्री और जाने से पीछा छूट जाएगा। केंद्र सरकार (central government) ने इसके लिए 927.22 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसको भारतमाला-1 में शामिल किया है।
कुरुक्षेत्र में एनएच-44 (NH44) के अलावा अंबाला हिसार हाईवे-152 (Ambala Hisar Highway-152) निकलता है। इसके साथ नारनौल-इस्माईलाबाद एक्सप्रेस-वे 152-जी निकाला गया है। इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अप्रैल महीने में उद्घाटन प्रस्तावित है। अब जलबेहड़ा-शाहाबाद और ठोल शाहाबाद रोड (Thol Shahabad Road) को फोर लेन बनाया जाएगा। इसका खाका खींच लिया गया है।
ठोल-शाहाबाद पंजाब को जोड़ेगा
ठोल-शाहाबाद पुराना रोड है। यह एनएच-44 को शाहाबाद जलेबी पुल (Shahabad Jalebi Bridge) के पास कनेक्ट होता है। इसको फोर लेन बनाया जाएगा। इससे पंजाब के पटियाला को सीधा जोड़ा जाएगा। फिलहाल इसको ठोल तक लिया है।
ये कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में एनएच-44 (NH44) से मिलेगा। ये जिले के करीब 20 गांवों को जोड़ेगा। कुरुक्षेत्र के बसंतपुर, मंधेड़ी, डल्ला माजरा, नलवी, कलसाना, कलसानी व ठोल गांव इसी रोड पर लगते हैं। पिहोवा हलके में विकास कार्य तेजी के साथ कराए जा रहे हैं।
ये भी जानें हरियाणा में 37 किमी लंबा रिंग रोड बनाने के लिए 30 गांवों की जमीन होगी एक्वायर
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे (Green Field Expressway) के अंतर्गत दो हाईवे निकाले जाएंगे। नारनौल-इस्माईलाबाद (Narnaul-Ismailabad) की भी जल्द ही सौगात मिल जाएगी। अंबाला हिसार हाईवे (Ambala Hisar Highway) पहले से ही चल रहा है। इससे क्षेत्र में विकास के रास्ते खुलेंगे। लोगों को स्वरोजगार मिलेगा।
नारनौल-इस्माईलाबाद एक्सप्रेस-वे को करेगा पूरा
जलबेहड़ा-शाहाबाद फोर लेन (Jalbehera-Shahabad Four Lane) की लंबाई करीब 28 किलोमीटर होगी। यह नारनौल-इस्माईलाबाद एक्सप्रेस-वे में गांव गंगेहड़ी के पास जुड़ेगा। यहां से सिक्स लेन को जलबेहड़ा तक ले जाया जाएगा। इससे आगे नलवी गांव के पास ठोल-शाहाबाद फोर लेन के ऊपर से होकर अंबाला की तरफ जाएगा।
यहां एनएच-44 और साहा रोड से मिलाया जाएगा। साहा रोड फोर लेन (four lane) है और पोंटा साहब हिमाचल को जोड़ता है। इसके साथ नारनौल-इस्माईलाबाद एक्सप्रेस-वे पूरा हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को सीधा रास्ता मिलेगा।