{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में बनेगा देश का पहला सबसे बड़ा साइकिलिंग ट्रैक, गांव की ली जाएगी जमीन
 

हरियाणा में देश का पहला साइकलिंग ट्रैक बनने जा रहा है। सरकार की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई। आईये जानते हैं आखिर यहां क्या क्या सुविधा मिलने वाली है।
 
 

HR BREAKING NEWS (कुरुक्षेत्र)। हरियाणा ही नहीं देश के साइकिलिस्टों (cyclists)को जल्द एक नई सौगात मिलने वाली है। साइकिलिस्टों के लिए कुरुक्षेत्र में देश का पहला माउंटेन बाइक (एमटीबी) के लिए बीएमएक्स साइकिलिंग ट्रैक (cycling track) बनने वाला है। 

आपके लिए जरूरी सूचना अब सरकारी बैंकों से लोन लेना भी महंगा, बढ़ेगा EMI बोझ


इसके लिए पिहोवा रोड पर गांव लोहार माजरा के पास जगह का चयन कर लिया गया है। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह (Sports Minister Sandeep Singh) ने जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही है। धर्मनगरी में बीएमएक्स साइकिलिंग ट्रैक बनते ही साइकिलिस्टों को विश्व भर में नाम चमकाने के नए अवसर मिलेंगे और वह पदक जीतकर विश्व भर में अपने देश का नाम रोशन करेंगे। यह ट्रैक एशिया में बनाए जाने वाला चौथा ट्रैक होगा।

आपके लिए जरूरी सूचना अब सरकारी बैंकों से लोन लेना भी महंगा, बढ़ेगा EMI बोझ


गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र के कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर विश्व भर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों के लिए पिछले कई सालों से कुरुक्षेत्र में साइकिलिंग वेलोड्रम बनाने के प्रयास चल रहे हैं। यह प्रयास अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाए हैं।

इसके लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जगह का चयन करने के बाद अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने की बात की जा रही है। इसी के साथ खेल मंत्री ने कुरुक्षेत्र में जल्द एमटीबी के लिए बीएमएक्स ट्रैक बनाने की बात कही है।


क्या है बीएमएक्स ट्रैक (bmx track)


साइकिलिंग प्रतियोगिताओं (cycling competitions) में रोड साइकिलिंग, वैलोड्रम व माउंटेन बाइक के अलग-अलग मुकाबले होते हैं। इन्हीं में माउंटेन बाइक मुकाबले के लिए बीएमएक्स ट्रैक (bmx track) की आवश्यकता होती है। एशिया महाद्वीप में ही इस तरह के तीन ट्रैक हैं। अब चौथा ट्रैक कुरुक्षेत्र में बनाने की तैयारी चल रही हैं।

आपके लिए जरूरी सूचना अब सरकारी बैंकों से लोन लेना भी महंगा, बढ़ेगा EMI बोझ


करीब चार एकड़ में किया जाएगा निर्माण


बीएमएक्स ट्रैक (bmx track) का निर्माण करीब चार एकड़ जगह में किया जाएगा। इसके निर्माण पर मात्र ढाई से तीन करोड़ रुपये ही खर्च आते हैं।


खेल मंत्री ने की घोषणा


प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को ही कुरुक्षेत्र में बीएमएक्स साइकिलिंग ट्रैक बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से खिलाड़ियों को यह बड़ी सौगात दी गई है।


दो माह पहले की थी मांग


साइकिलिंग फेडरेशन आफ इंडिया (Cycling Federation of India) के सहसचिव एवं हरियाणा स्टेट साइकिलिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव नीरज तंवर ने बताया कि उन्होंने दो माह पहले खेल मंत्री संदीप सिंह को बीएमएक्स ट्रैक के लिए मांग पत्र सौंपा था। उन्होंने इस मांग को पूरा करते हुए गांव लोहार माजरा के पास बीएमएक्स ट्रैक बनवाने की घोषणा की है।