Highway News: 18 दिन बाद खुल जाएगा ये हाईवे और बाईपास, सफर होगा सुहाना
HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे का प्रथम चरण इसी 30 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। एक दिसंबर से इस पर हल्के और भारी वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे। जिससे जिले के लोगों की पानीपत-रोहतक, सोनीपत और दिल्ली आने-जाने की राह आसान हो जाएगी।
पानीपत-खटीमा हाईवे को पानीपत से नगीना तक चार चरणों में बनाया जा रहा है। जिले में ढाई से दो चरण का निर्माण कार्य चल रहा है। पानीपत से बलवा तक हाईवे-बाईपास और फ्लाईओवर कार्य पूरा हो चुका है। इसी माह बाईपास की जद में आ रहा सेहटा फ्लाईओवर तैयार होने से मेरठ, मुजफ्फरनगर बिजनौर, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून और सहारनपुर आने-जाने में सहूलियत होगी।
निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जीतू राम ने बताया कि पानीपत-खटीमा हाईवे का प्रथम चरण 30 नवंबर से पूर्व हाईवे, बाईपास, फ्लाईओवर का सारा कार्य पूरा जाएगा। एक दिसंबर से पानीपत से बलवा बाईपास तक हल्के और भारी वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जाएगी।
31 मार्च तक पूरा होगा दूसरे चरण का कार्य
पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण चार चरण में चल रहा है। पहले चरण में पानीपत से शामली तक 35 किमी, दूसरे चरण में शामली से मुजफ्फरनगर तक 43 किमी निर्माण होगा। तीसरे चरण में मुजफ्फरनगर से मीरापुर और चौथे चरण में मीरापुर से बिजनौर का कोतवाली देहात तक निर्माण होगा। दूसरे चरण का 86 प्रतिशत हो चुका है। 31 मार्च तक दूसरा चरण काम पूरा हो जाएगा। दूसरे चरण की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ग्रिजेश त्रिपाठी ने बताया कि शामली से लेकर मुजफ्फरनगर तक पानीपत-खटीमा हाईवे का दो बड़े पुल, 10 छोटे पुल का निर्माण होगा। 31 मार्च तक दूसरा चरण पूरा होगा। तीसरा और चौथा चरण में अभी एक साल से ज्यादा समय लगेगा।
1. पानीपत-खटीमा हाईवे के प्रथम चरण में बाईपास।
- पानीपत बाईपास, सनौली बाईपास, कैराना बाईपास, कंडेला-बलवा बाईपास।
2. पानीपत-खटीमा हाईवे के दूसरे चरण में बाईपास।
- शामली तहसील से बनत बाईपास, पिन्ना-चरथावल, रोहाना बाईपास।