{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में नए एक्सप्रेस वे को मिली मंजूरी, हिसार समेत पांच जिलों को होगा फायदा

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की मंजूरी मिलने से निर्माण का रास्ता साफ , नया एक्सप्रेस-वे अलग-अलग जिलों से होकर गुजर रहे 7 नेशनल हाईवे के साथ जुड़ेगा
 

HR BREAKING NEWS : तीन नेशनल हाईवे के बाद अब रेवाड़ी जिला एक्सप्रेस-वे (expressway) पर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की मंजूरी मिलने से एक्सप्रेस-वे के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। हिसार से महेंद्रगढ़ होते हुए रेवाड़ी तक बनने वाले इस एक्सप्रेस-वे से 5 जिलों से रोड कनेक्टिविटी (connectivity) सीधी और सुगम हो जाएगी। 

ये भी जानें हरियाणा में 37 किमी लंबा रिंग रोड बनाने के लिए 30 गांवों की जमीन होगी एक्वायर


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा में इस बारे में जानकारी दी है। चौटाला ने बताया कि हिसार-तोशाम-बाढड़ा-महेंद्रगढ़-कनीना-रेवाड़ी सड़क परियोजना को हाइब्रिड वार्षिकी मोड (Hybrid Annuity Mode) के तहत शुरू करने की सरकार ने 4 मई 2021 को सैद्धांतिक स्वीकृति दी। 


डिप्टी सीएम के अनुसार महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी वाया कनीना (Mahendragarh to Rewari Via Kanina) तक की सड़क भी इस परियोजना का हिस्सा है, इसकी डीपीआर तैयार करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति की जा रही है। इस काम के क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति की व्यवस्था सरकार द्वारा नियत समय में कर दी जाएगी। इसेवल-मानेसर (KMP Express) से जोड़ने वाला फोरलेन बनाया जाएगा। साथ ही दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा कि सरकार का यह भी प्रयास रहेगा कि इसे फोरलेन की बजाय 6 लेन बनाया जाए।

ये भी जानें हरियाणा में 37 किमी लंबा रिंग रोड बनाने के लिए 30 गांवों की जमीन होगी एक्वायर


इन शहरों से होगी कनेक्टिविटी (connectivity)


नया एक्सप्रेस-वे हिसार, तोशाम, बाढड़ा, महेंद्रगढ़, कनीना होते हुए रेवाड़ी तक जोड़ा जागा। रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ तक पहले ही सीधी कनेक्टिविटी है, मगर नेशनल हाईवे या एक्सप्रेस से जुड़ाव अपने आप में खास सौगात होगा।
 इसके अलावा भिवानी जिला, हिसार से सीधा रोड मिलेगा। हिसार से आगे सिरसा और फतेहाबाद पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके अलावा रेवाड़ी से आगे केएमपी तक इसको कनेक्ट करने की भी योजना है। शहर का 14.1 किलोमीटर लंबा आउटर बाईपास इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जो कि एनएच-11 से एनएच-352 को जोड़ेगा।

ये भी जानें हरियाणा में 37 किमी लंबा रिंग रोड बनाने के लिए 30 गांवों की जमीन होगी एक्वायर


सिरसा तक जाने में 1 घंटे का समय बचेगा


सड़क मार्ग से यदि रेवाड़ी से हिसार, सिरसा आदि शहरों की यात्रा करनी है तो वाहन चालकों को झज्जर-रोहतक का रूट ही रास आता है। क्योंकि नेशनल हाईवे 352 वाहन चालकों का रास्ता आसान करता है। 
दूसरा विकल्प कनीना होकर भी हिसार के लिए वाहन चालक निकलते हैं, इसमें दूरी कुछ कम है, मगर यह सीधा हाईवे नहीं होने के चलते समय की बचत की उम्मीद नहीं कर सकते। अब सरकार की प्लानिंग के अनुसार महेंद्रगढ़ से सतनाली होते हुए सिरसा की ओर जा सकेंगे। 


फिलहाल रेवाड़ी से रोहतक के रास्ते सिरसा करीब 280 किलोमीटर दूर है, जबकि यदि महेंद्रगढ़ से सतनाली होते हुए नया हाईवे बनेगा इसकी दूरी करीब 20 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। साथ ही एक्सप्रेस पर वाहनों की रफ्तार सुगम होगी। इससे करीब 40 से 60 मिनट तक का समय बचने की उम्मीद है।

 


NH-11 अभी निर्माणाधीन... फ्लाईओवर नहीं बनने से फाटक रोक रहा रास्ता


देश के सबसे व्यस्ततम नेशनल हाईवे में से एक दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway) रेवाड़ी जिला से होकर गुजरता है। इस हाईवे ने देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही जयपुर तक का सफर आसान किया है, जो कि उद्योगों के लिए बड़ी सुविधा है। 


इसके बाद बावल से रोहतक नेशनल हाईवे 352 ने जिले में ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ाई है। रेवाड़ी से नारनौल होते हुए भरतपुर तक कनेक्टिविटी देने वाला NH-11 निर्माणाधीन है। रेवाड़ी से नारनौल के बीच इसका 85% से अधिक काम पूरा हो चुका है। हालांकि इस पर ट्रैफिक दौड़ रहा है। फिलहाल पाली फाटक हाईवे की बड़ी अड़चन बना हुआ है। क्योंकि इस पर अभी ओवरब्रिज (overbridge) बनकर तैयार नहीं हुआ है। इसके अलावा अटेली से आगे नारनौल तक हाईवे का कुछ हिस्सा अभी बचा हुआ है।