{"vars":{"id": "93802:4123"}}

फसल खराब होने पर मिलने वाली मुआवजा राशि बढ़ाई, सीएम मनोहरलाल ने दी जानकारी

विधानसभा स्तर के दौरान मनोहलाल ने दी जानकारी, मार्च के अंत तक सभी की खाते में पहुंच जाएगी मुआवजा राशि

 

चंडीगढ़(HISAR)- हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार के लिए किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उनके हितों के प्रति सजग रहते हुए वर्ष 2014 में कार्यभार संभालते ही सरकार ने फसल खराबे की मुआवजा राशि 10 हजार रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 12 हजार रुपये की थी, इस वित्त वर्ष में इसे पुन: बढक़ार 15 हजार रुपये प्रति एकड़ किया गया है।

मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि खरीफ 2021 में खराब हुई फसलों के लिए किसानों को 561 करोड़ 11 लाख 57 हजार रुपये की राशि मुआवजे के लिए स्वीकृत की गई है।

इस वित्त वर्ष में हमने कुल 581 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि किसानों को मुआवजे के रूप में दी है। इसके अतिरिक्त खरीफ 2021 के लिए किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत भी लगभग 755 करोड़ रुपये के क्लेम स्वीकृत हुए हैं, जबकि किसानों ने 242 करोड़ रुपये के प्रीमियम का भुगतान किया था। अब तक 534 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में डाली जा चुकी है, शेष राशि मार्च 2022 के अंत तक किसानों के खातों में डाल दी जाएगी।

Tax Saving Tips: होम लोन के साथ HRA पर भी म‍िलेगी टैक्‍स छूट,जान‍िए

  • सरकारी नौकरी की भर्ती को लेकर बोले सीएम मनोहरलाल खट्‌टर

मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान में चिकित्सा अधिकारियों के 2615 पद भरे हुए हैं, इनमें 954 मेडिकल आफिसर्ज (ग्रुप-) के वे पद भी शामिल हैं, जो कोविड-19 महामारी के दौरान भरे गए।

चिकित्सकों की भर्ती में किसी प्रकार का विलम्ब हो इसके लिए हमने एचपीएससी की बजाए एक कमेटी के माध्यम से भर्ती करने का निर्णय लिया। इस कमेटी द्वारा चिकित्सा अधिकारियों के 980 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी चल रही है।

स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों का अलग से स्पेशलिस्ट काडर बनाने की कार्यवाही चल रही है। पिछली सरकार ने मेडिकल आफिसर्ज के 370 पदों पर भर्ती की गई थी। हमारे कार्यकाल में 7 गुणा अधिक 2615 पदों पर भर्ती गई है। वर्तमान में 1252 चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी, 2022 थी।