North and South Bypas हरियाणा के इन शहरों को मिलेगी नॉर्थ और साउथ बाईपास का सौगात, जानिए नया रोड मैप
HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, जींद : हरियाणा में कई क्षेत्रों में विकास का काम किया जा रहा है। प्रदेश में सड़क मार्गों को भी मजबूत करने पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य भी प्रदेश के अलग अलग जिलों को आपस में अच्छे से जोड़ना है।वहीं अब हाल ही में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी उचाना में नॉर्थ और साउथ बाईपास बनाने का एलान किया है। इसके बारे में डिप्टी सीएम ने कई और जानकारी भी दी है।
हाल ही में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अपनी विधानसभा उचाना पहुंचे थे और इस दौरान ही चौटाला ने इन बाइपास की जानकारी भी दी है।बताया जा रहा है कि इसका अब रोडमैप भी तैयार किया जा चुका है। इससे यात्री भी बिना किसी मुश्किल के सफर कर सकेंगे और उन्हें जाम का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
उचाना को मिलेगी दो बाईपास की सौगात
उचाना पहुँचकर डिप्टी सीएम चौटाला ने क्षेत्र में विकास परियोजनाओं को लेकर भी चर्चा की। चौटाला ने इसी दौरान नॉर्थ और साउथ बाईपास बनने को लेकर भी जानकारी दी।चौटाला के अनुसार इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया है और इसका रोडमैप भी तैयार हो चुका है। दोनों ही बाईपास के लिए जमीन भी अधिग्रहित की जा रही है। जानकारी के अनुसार साउथ बाईपास के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का 50% से भी ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
वहीं अब बची हुई जमीन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि नॉर्थ बाईपास के लिए अभी मंजूरी नहीं मिल पाई है इसके लिए एनएचएआई को भी प्रस्ताव भेज दिया गया है और जल्द ही इस पर फैसला भी ले लिया जाएगा। वहीं चौटाला ने कहा है कि हल्के के विकास के लिए भी कई योजनाओं पर काम चलने वाला है।
पेयजल आपूर्ति पर भी शुरू हुआ काम
जानकारी के अनुसार दोनों बाईपास बनने के बाद लोगों को सफर करने में आसनई होगी और उन्हें जाम का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। वहीं डिप्टी सीएम के अनुसार शहरों और गांवों में पीने के पानी की सुविधा देने पर भी काम शुरू कर दिया गया है।
कई जलघरों में पुरानी पाइपलाइन को भी बदला जा रहा है। इस बैठक में चौटाला ने लोगों को समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए।