{"vars":{"id": "93802:4123"}}

अब हरियाणा में घड़ी के जरिये कर्मचारियों को किया जाएगा ट्रैक

अब ड्यूटी पर न आने वाले कर्मचारियों और ड्यूटी के समय दफ्तर में काम न करने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं है। सरकार ने इसका तोड़ निकाल लिया। सरकार की ओर से अब सीधा एक्शन लिया जाएगा। आईये जानते हैं इसको लेकर सरकार की रणनीति क्या है।
 

HR BREAKING NEWS। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Chief Minister Manohar Lal Khattar) ने सरकारी कर्मचारियों की दफ्तरों में निगरानी (staff monitoring) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। 

ये भी जानें हरियाणा में बनने जा रहा है रिंग रोड, 40 गांवों की जमीन एक्वायर करेगी सरकार


सीएम खट्टर ने घोषणा की कि जल्द ही सरकारी कर्मचारियों (government employees) के बीच जीपीएस से लैस स्मार्टवॉच (Smartwatch with GPS) बांटी जाएगी ताकि उनके सही समय के स्थान को ट्रैक किया जा सके।

 


इसी से लगेगी हाजिरी


साथ ही इसी घड़ी से कर्मचारी की अटेंडेंस (attendance) दर्ज की जा सके। सीएम ने कहा कि स्‍मार्ट वॉच से पिछले रोस्टर और बाद के बायोमेट्रिक सिस्टम (biometric system) से कमियों को दूर करके में मदद मिलेगी। वहीं जीपीएस लैस (GPS equipped) निगरानी को लेकर विरोध शुरू हो गया है। व‍िरोध कर रहे श्रमिकों ने दावा किया है कि यह उनकी गोपनीयता का उल्लंघन करता है।

 


नकली उंगलियों के निशान का भी होगा इलाज


सीएम ने कहा कि कुछ ने नकली उंगलियों के निशान (रबर का उपयोग करके) बनाए और किसी अन्य व्यक्ति को उनकी अनुपस्थिति (Absence) में उनकी उपस्थिति में अटेंडेंस लगा दिया।

सीएम ने कहा कि मैंने अपनी टीम से इस दोहरी समस्या का समाधान खोजने के लिए कहा और ... स्‍मार्ट वॉच में इसका समाधान मिला । स्‍मार्ट वॉच (smart watch) अधिकृत व्यक्ति के हाथों में काम करेगी। यह कर्मचारियों के वास्तविक समय के स्थान को सेंट्रल कंट्रोल रूम को भेजेगा और उनकी अटेंडेंस दर्ज की जाएगी।

ये भी जानें हरियाणा में बनने जा रहा है रिंग रोड, 40 गांवों की जमीन एक्वायर करेगी सरकार


हफ्ते की हाजिरी इक्ट्‌ठी लगाने का समय गया


मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नए सिस्टम (system) से ऑफिस (Office) में कर्मचारी की पारदर्शिता और जवाबदेही तय होगी। साथ ही इससे गलत अटेंडेंस (wrong attendance) लगाने का काम बंद होगा। 2014 से पहले एक रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करने की मैनुअल प्रणाली (manual system) का जिक्र करते हुए खट्टर ने कहा कि पहले एक कर्मचारी एक सप्ताह के बकार्यालय आता था और सप्ताह में सभी दिनों का अटेंडेंस टिक मार्क लगा देता था। 


सरकार के गठन के बाद हमने अनुशासन लाने और सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति (Presence) को नियमित करने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली (biometric system) की शुरुआत की। हालांकि, बॉयोमीट्रिक प्रणाली के लागू होने के बाद कुछ लोगों ने इसमें भी हेरफेर करने के तरीके खोजे।