{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा की इस रेलवे लाइन के सर्वे को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम

South Haryana Economic Rail Corridor : रेल मंत्री ने प्रस्ताव को किया स्वीकार, इस रेल लाइन से हरियाणा के छह जिले के लोगों को फायदा होने वाला है और सफर भी आसान हो जाएगा।

 

HR BREAKING NEWS (रोहतक)। रेल मंत्रालय की ओर से हरियाणा के लोगों को सौगात दी जाएगी। इसके लिए सांसद डॉ. अरविंद शर्मा (Dr. Arvind Sharma) ने रेल मंत्री से मुलाकात कर रेलवे से जुडे़ कई प्रस्ताव उनके समक्ष रखें, जिन पर रेल मंत्री ने सहमति जताते हुए आश्वासन दिया है। 

हरियाणा की ये छह प्रमुख सड़कें बनेंगी नेशनल हाईवे,इन लोगों को होगा फायदा


बताया गया कि रेल मंत्रालय की ओर से साउथ हरियाणा इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर (South Haryana Economic Rail Corridor) के सर्वे को मंजूरी मिली है और उत्तर पश्चिम रेलवे की मंजूरी मिलते ही रेलवे बोर्ड से लेडार सर्वे का बजट सेंक्शन करवाया जाएगा। ये जानकारी . अरविंद शर्मा ने जारी प्रेस बयान में दी है। 

 


आठ विधानसभा को होगा लाभ


अरविंद शर्मा ने बताया कि हरियाणा रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (Haryana Rail Infrastructure Development Corporation) की ओर से इस सर्वे की मंजूरी दी गई है। सांसद ने रेल मंत्री के सामने रेलवे से जुडे़ कई ऐसे प्रोजेक्ट रखे, इसका फायदा रोहतक लोकसभा के साथ-साथ आठ विधानसभाओं व तीन अन्य लोकसभा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। सांसद अरविंद शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ मुलाकात की और उनके समक्ष रोहतक, झज्जर एवं कोसली (Rohtak, Jhajjar and Kosli) के दैनिक रेल यात्री संघ की मांगों को रखा।

 

हरियाणा की ये छह प्रमुख सड़कें बनेंगी नेशनल हाईवे,इन लोगों को होगा फायदा


हरियाणा के लिए इसलिए अहम है ये रेलवे लाइन


सांसद ने बताया कि दक्षिणी हरियाणा इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर फर्रुखनगर से लोहारू (Farrukhnagar to Loharu) , दादरी तोए , झज्जर, चरखी दादरी होते हुए निर्माण की मांग को रखा गया है। इसमें झज्जर जिले में दादरी तोए, झज्जर, ग्वालिसन, छुछकवास, मातनहैल, बिरोहड़-खाचरोली स्टेशन प्रस्तावित हैं। 
इससे हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब को गुजरात की पांच प्रमुख बंदरगाह (Port) को जोड़ा जा सकेगा। इनमें कांडला, मांडवी, मुंद्रा, नवलखी और जखाऊ शामिल हैं। इसके बनने से बहादुरगढ़ और सोनीपत भी आर्बिटल रेल कॉरिडोर के रास्ते आसौदा, बादली, बाडसा फर्रुखनगर होते हुए झज्जर से सीधे जुड़ जाएंगे। 


इसका सीधा फायदा झज्जर, फर्रुखनगर, गुरुग्राम, मानेसर, रोहतक खरखोदा के औद्योगिक संस्थानों को मिलेगा और इस रेलवे लाइन का फायदा आठ विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा। इसमें बादशाहपुर, गुरुग्राम, बादली, झज्जर, बेरी, चरखी दादरी, बाडड़ा, लोहारू के प्रमुख तीन लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आती हैं। इनमें गुरुग्राम, रोहतक और भिवानी महेंद्रगढ़ शामिल है। सांसद ने रेल मंत्री (railway Minister) को बताया कि इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से विचार किए जाने की आवश्यकता है, जिससे कि न सिर्फ औद्योगिक क्षेत्रों को बल्कि आमलोगों को भी इसका फायदा होगा।

 


एकता एक्सप्रेस का संचालन एलएचबी रैक के साथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में किया जाए परिवर्तित


सांसद ने गाड़ी 14795-96 एकता एक्सप्रेस (Ekta Express) कालका से भिवानी का संचालन एलएचबी रैक के साथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में परिवर्तित करके चंडीगढ़ से रेवाड़ी वाया कोसली करने का प्रस्ताव रखा है। यह ट्रेन दक्षिणी हरियाणा से प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ को जोड़ती है, इसे दैनिक रेल यात्रियों की लाइफ लाइन कहा जाता है। 


ये एकमात्र ऐसी ट्रेन है जो लोगों को सुबह चंडीगढ़ (Chandigarh) ले जाकर शाम को वापस लाने का काम करती है। कोरोना काल से पहले पानीपत से रोजाना कालका तक इसका संचालन गाड़ी 14095-96 हिमालय क्वीन एक्सप्रेस के साथ मर्ज होकर किया जाता था। परंतु हाल में रेलवे द्वारा संचालन सिर्फ पानीपत से भिवानी (Panipat to Bhiwani) तक करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे पूरे दक्षिणी हरियाणा के दैनिक रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

 

रेल गाड़ियों के ठहराव का रखा प्रस्ताव


सांसद ने रेल मंत्री के समक्ष कई रेल गाड़ियों के ठहराव का भी प्रस्ताव रखा है। इसमें गाड़ी 14085-86 हरियाणा एक्सप्रेस (Haryana Express)का जाटूसना कोसली स्टेशन पर ठहराव करवाने का पक्ष रखा गया। इसके अलावा गाड़ी 04089-90 नई दिल्ली हिसार इंटरसिटी (Delhi Hisar Intercity) एक्सप्रेस को सदर बाजार दिल्ली में ठहराव करवाने का प्रस्ताव रखा, क्योंकि हिसार इंटरसिटी एक्सप्रेस को सिरसा एक्सप्रेस के स्थान पर चलाया गया है। 


ये पहले से ही सदर बाजार दिल्ली स्टेशन पर ठहराव करते हुए 24 कोच के साथ फुल चलती थी। इसलिए हिसार इंटरसिटी (Hisar Intercity) को भी दो वातानुकूलित सहित 24 कोच के साथ मंजूरी दी जाए जो कि पहले भी मिली हुई थी। दैनिक रेल यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए इसका ठहराव भी सदर बाजार पर निश्चित किया जाए।